&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Price Today 6th June: क्रूड ऑयल के दाम में बड़ा उछाल आया है. कच्चा तेल का भाव एक बार फिर 3 महीने की ऊंचाई पर है. Saudi Aramco ने जुलाई में एशिया और यूरोप के लिए तेल की कीमतों (Crude Oil Price) को इजाफा कर दिया है. आज क्रूड 121 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. बीते हफ्ते कच्चे तेल में लगातार छठे हफ्ते बढ़त दर्ज की गई. ब्रेंट में 0.2 फीसदी की तेजी देखने को मिली. वहीं, WTI ने 3 फीसदी की वीकली बढ़त दर्ज दिखाई है. कच्चे तेल के साथ ही पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) भी जारी हो गए हैं.
OPEC+ ने हाल ही में जुलाई, अगस्त के लिए उत्पादन लक्ष्य बढ़ाने का फैसला किया था. इसके बावजूद क्रूड में मजबूत दिखाई दे रही है. संगठन ने पिछले हफ्ते उत्पादन का टारगेट 50% बढ़ाकर 6.8 लाख bpd तय किया था. लेकिन, इसका असर फिलहाल कीमतों पर नहीं दिख रहा है. क्रूड के महंगा (Crude Oil Price) होने से पेट्रोल-डीजल का भाव (Petrol-Diesel rate) में भी कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, भारत ने रूस से सस्ता क्रूड खरीदा है. 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) कम करके आम जनता के लिए कीमतें थोड़ी कम की थीं.
क्रूड में तेजी के बाद 6 जून को पेट्रोल-डीजल का रेट भी जारी कर दिया गया है. कच्चे तेल (Crude oil) की कीमत में उछाल के बाद देश में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी किए हैं. बता दें कि देश की प्रमुख तेल कंपनियां IOC, BPCL और HPCL ने आज फ्यूल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.
सोमवार, 6 जून को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव (Petrol-Diesel Price Today) में फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल का भाव 89.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है.
दिल्ली की तरह दूसरे बड़े शहरों (City Wise Petrol-Diesel Price) में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Indian Oil के ग्राहक अपने फोन से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे. शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगा. मैसेज सेंड करने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा रेट्स भेज दिए जाएंगे. ठीक इसी तरह BPCL के ग्राहक अपने फोन से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं. HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं.
तेल कंपनियां पिछले 15 दिनों में इंटरनेशनल मार्केट में बेंचमार्क ईंधन की औसत कीमत और विदेशी विनिमय रेट्स के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल की दरों में उतार-चढ़ाव करती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा ऑइल मार्केटिंग कंपनियों जैसे कि Indian Oil की तरफ से रोजाना की जाती है और कोई भी संशोधन सुबह 6 बजे से लागू किया जाता है.