&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel Prices Today 5 June 2022: रविवार की मॉर्निंग हमेशा गुड लगती है. छुट्टी के दिन दफ्तर जाने की टेंशन जो नहीं रहती. लेकिन, देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price) कहां तक पहुंची ये टेंशन जरूर रहती होगी. इसलिए आज अपनी गाड़ी का फ्यूल टैंक फुल कराने से पहले आपको नए रेट्स (Petrol-Diesel new rates) जरूर जानने चाहिए. देश की तेल कंपनियों ने आज का भी रेट जारी कर दिया है.
रविवार, 5 जून को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव (Petrol-Diesel Price Today) अपडेट कर दिए हैं. आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों (Fuel Price today) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और डीजल का भाव 89.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 5 जून को एक लीटर पेट्रोल का भाव 111.35 रुपए और डीजल का दाम 97.28 रुपए है. चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपए और डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपए और डीजल का भाव 92.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. अंतराष्ट्रीय बाजार में क्रूड का भाव काफी तेज हो गया है. कच्चा तेल एक बार फिर 120 डॉलर प्रति बैरल की तरफ बढ़ रहा है. हालांकि, बढ़ती तेल कीमतों के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं.
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.