Petrol-Diesel Price 6th April: कच्चा तेल पहुंचा 90 डॉलर के पार, जानिए अब कितने रुपये में मिल रहा है डीजल-पेट्रोल

Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने आज शनिवार 6 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. आइए जानते हैं कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर निकल जाने के इस दौर में आपके शहर में अभी क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट.
Petrol-Diesel Price 6th April: कच्चा तेल पहुंचा 90 डॉलर के पार, जानिए अब कितने रुपये में मिल रहा है डीजल-पेट्रोल

Petrol-Diesel Price Today: इन दिनों कच्चे तेल के दाम 90 डॉलर प्रति बैरल से भी ऊपर निकल चुके हैं. कच्चे तेल के दाम पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत ज्यादा निर्भर करती हैं, क्योंकि इन्हीं से पेट्रोल-डीजल बनते हैं. हालांकि, अभी राहत की बात ये है कि 15 मार्च को ही भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी, तो ऐसे में अभी पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही रहने की पूरी उम्मीद है. वहीं अब तमाम तेल कंपनियों की तरफ से 6 अप्रैल 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल का क्या दाम (Petrol-Diesel Price Today) है.

क्या हैं कच्चे तेल के भाव?

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.46 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं दूसरी ओर ब्रेंट क्रूड का दाम 0.08 प्रतिशत बढ़कर 90.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं वायदा कारोबार की बात करें तो शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत 91 रुपये की तेजी के साथ 7,214 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 24 रुपये या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,214 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 9,338 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई.

Add Zee Business as a Preferred Source

जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोलडीजल
दिल्ली94.7287.62
मुंबई104.2192.15
कोलकाता103.9490.76
चेन्नई100.7592.32
बेंगलुरु99.8485.93
लखनऊ94.6587.76
नोएडा94.8387.96
गुरुग्राम95.1988.05
चंडीगढ़94.2482.40
पटना105.1892.04

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.

घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6