Petrol-Diesel Price 20th April: कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हो गई डीजल-पेट्रोल की कीमत
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की गिरती कीमतों के बीच तेल कंपनियों ने आज शनिवार 20 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं. आइए जानते हैं अभी आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट.
Petrol-Diesel Price Today: इन दिनों कच्चे तेल की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हफ्ते भर में इसके दामों में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.89 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. वहीं ब्रेंट क्रूड का दाम 0.11 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 87.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल के दाम पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत ज्यादा निर्भर करती हैं, क्योंकि इन्हीं से पेट्रोल-डीजल बनते हैं. इसी बीच तमाम तेल कंपनियों की तरफ से 20 अप्रैल 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी गई हैं. आइए जानते हैं देश के महानगरों और कुछ चुनिंदा शहरों में पेट्रोल-डीजल का क्या दाम (Petrol-Diesel Price Today) है.
वायदा बाजार में क्या हैं दाम?
मजबूत हाजिर मांग के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 49 रुपये की तेजी के साथ 7,158 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 49 रुपये या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,158 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 6.219 लॉट के लिए कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई.
जानें महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
मुंबई | 104.21 | 92.15 |
कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
चेन्नई | 100.75 | 92.32 |
बेंगलुरु | 99.84 | 85.93 |
लखनऊ | 94.65 | 87.76 |
नोएडा | 94.83 | 87.96 |
गुरुग्राम | 95.19 | 88.05 |
चंडीगढ़ | 94.24 | 82.40 |
पटना | 105.18 | 92.04 |
पिछले ही महीने पेट्रोल-डीजल हुए थे सस्ते
15 मार्च को ही भारत सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की थी. इसके तहत दोनों के ही भाव 2 रुपये प्रति लीटर घटाए गए थे. केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ये कटौती की गई थी, तो ऐसे में अभी चुनाव खत्म होने तक पेट्रोल-डीजल के दाम कम ही रहने की उम्मीद है.
OMCs जारी करती हैं दाम
TRENDING NOW
बता दें कि देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. हालांकि, 22 मई 2022 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नहीं बदला गया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनी अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं. घर बैठे भी आप तेल के भाव को चेक कर सकते हैं.
घर बैठे चेक कर सकते हैं दाम
आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.
08:44 AM IST