24 अगस्त के लिए जारी हो गए पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव; 1 लीटर तेल के देने होंगे इतने पैसे, जानें

Petrol-Diesel Price Today: 24 अगस्त को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव किया जाएगा.
24 अगस्त के लिए जारी हो गए पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव; 1 लीटर तेल के देने होंगे इतने पैसे, जानें

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों पर हर किसी की नजर रहती है. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट करती हैं. अगर पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव होता है तो उसे कंपनियां अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर देती हैं. 24 अगस्त के लिए तेल के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं. 24 अगस्त को भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव किया जाएगा.

दिल्ली समेत इन महानगरों में क्या है भाव?

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल का भाव 96.72 प्रति लीटर है और डीजल का भाव 89.62 प्रति लीटर है. इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.27 प्रति लीटर है. वहीं चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.63 प्रति लीटर और डीजल का भाव 94.24 प्रति लीटर है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 प्रति लीटर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

दूसरे शहरों का भी देख लें हाल

शहर पेट्रोल डीजल

बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

OMCs जारी करती हैं दाम

बता दें कि हर दिन देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं. अगर ताजा कीमतों में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक पेट्रोल और डीजल के भाव को लेकर बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. 22 मई 2022 से तेल की कीमतें वही हैं.

तेल का भाव पता करने का तरीका

आप बड़ी आसानी से अपने शहर के पेट्रोल और डीजल की कीमतों को पता कर सकते हैं. इसके लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा या फिर एक SMS भेजना होगा. अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के कस्टमर हैं तो RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज सकते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6