&format=webp&quality=medium)
LPG Gas Connection: प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत हर घर सिलेंडर की कोशिश काफी रंग लाई. देश के लगभग हर इलाके तक इस योजना की पहुंच है. केंद्र सरकार ने DBTL योजना और ऑनलाइन प्रोसेसिंग के जरिए लोगों की कई परेशानियां कम की हैं. लेकिन, अब भी कई मामलों में लोगों की शिकायत रहती है. आज हम आपको बताएंगे अगर आपके पास LPG Gas कनेक्शन है या फिर लेने वाले हैं तो इसके फायदे क्या हैं.
डिस्ट्रीब्यूटर अक्सर कंज्यूमर्स को उनके फायदे की बात नहीं बताते हैं. सिलेंडर खरीदते वक्त ही LPG Gas सिलेंडर का इंश्योरेंस हो जाता है. 50 लाख रुपए तक होने वाले इस इंश्योरेंस की जानकारी लोगों को नहीं होती. सिलेंडर का इंश्योरेंस उसकी एक्सपायरी से जुड़ा होता है. अक्सर लोग सिलेंडर की एक्सपायरी डेट (expiry date) की जांच किए बिना ही इसे खरीद लेते हैं. ऐसे में इस बात को आप ध्यान में रखें.
LPG गैस कनेक्शन लेते ही उपभोक्ता का 10 से 25 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा हो जाता है. इसके तहत गैस सिलेंडर से हादसा होने पर पीड़ित इन्श्योरेंस क्लेम कर सकता है. साथ ही, सामूहिक दुर्घटना होने पर 50 लाख रुपए तक देने का प्रावधान है.
अब आपको शहर बदलने पर गैस कनेक्शन की टेंशन नहीं होगी. आप अपना गैस कनेक्शन किसी भी शहर में जाने पर बदल सकते हैं. इसके लिए आपको थोड़ी सी मेहनत करनी होगी. यह सेवा पूरे देश में लागू है.
अब आप परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर गैस कनेक्शन ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके साथ ही यह भी सुविधा है कि आप किसी दूसरे का कनेक्शन उपयोग कर रहे हैं, तो वह भी अपने नाम पर ट्रांसफर कराया जा सकता है. गैस कनेक्शन ट्रांसफर कर रहे हैं तो दो शपथ पत्र की जरूरत होगी. दोनों व्यक्तियों को एक-एक शपथ पत्र भरना होगा. इसमें उसे बताना होगा कि गैस कनेक्शन लेने वाले के नाम से पहले कोई गैस कनेक्शन नहीं है. दूसरा शपथ पत्र वह व्यक्ति देगा, जो अपना कनेक्शन सामने वाले व्यक्ति को देना चाहता है. उसे अपने शपथ पत्र में नाम ट्रांसफर के संबंध में एनओसी देनी होगी. इसके अलावा नाम ट्रांसफर कराने वाले व्यक्ति को संबंधित एजेंसी को वर्तमान कनेक्शन की कॉस्ट और सिक्योरिटी मनी क्लियर करनी होगी.
कनेक्शन ट्रांसफर कराने के लिए आपको रेजिडेंस प्रूफ के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, लीज एग्रीमेंट, वोटर आइडी, टेलीफोन/इलेक्ट्रिसिटी/वाटर बिल, पासपोर्ट, राशन कार्ड में से कोई आईडी देनी होगी. फोटो आईडी के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट नंबर, पैन कार्ड, वोटर आईडी दे सकते हैं. इसके साथ शपथ पत्र लगाना होगा. केवाईसी फॉर्म के लिए दो फोटो देने होंगे. इसके साथ बैंक अकाउंट लिंक करने के लिए केंसल चेक या पासबुक की फोटोकॉपी देनी होगी.
अब आप (MyLPG.in) वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन गैस कनेक्शन ले सकते हैं. यह योजना देशभर में लागू है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें