वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह जून में साल भर पहले की समान अवधि के मुकाबले 4.52 प्रतिशत बढ़कर 99,939 करोड़ रुपये रहा. लेकिन मौजूदा वित्त वर्ष में मासिक राजस्व के लिहाज से पहली बार 1 लाख करोड़ रुपये से कम रहा.
यह संग्रह मई की तुलना में भी कम रहा, जब सकल राजस्व 1,00,289 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. (Pti)