PM Kisan पर आया बड़ा अपडेट, 31 जनवरी तक करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 16वीं किस्त के ₹2000

PM Kisan 16th Installment: ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले किसानों की पात्रता समाप्त की जा सकती है और जिन किसानों द्वारा अब तक लैंड सीडिंग और डीबीटी नहीं करवाया है, उनकी योजना किस्त का भुगतान रूक सकता है और खाता इनएक्टिव हो सकता है.
PM Kisan पर आया बड़ा अपडेट, 31 जनवरी तक करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 16वीं किस्त के ₹2000

PM Kisan 16th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) पर बड़ा अपडेट है. राजस्थान सरकार ने किसानों से पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थियों से 31 जनवरी 2024 तक ई-केवाईसी (e-KYC) कराने को कहा है. जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वो इस तारीख तक जरूर करा लें. 31 जनवरी तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले किसानों (Farmers) की पात्रता खत्म की जा सकती हैं 16वीं किस्त का भुगतान रूक सकता है.

किसानों का कराया जा रहा रजिस्ट्रेशन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत फायदे से वंचित पात्र परिवारों को लाभ दिलवाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra) विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसके तहत पीएम किसान योजना से वंचित भूमिधारक परिवारों जिनका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ हैं वे ई-मित्र अथवा सीएससी (CSC) के माध्यम से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.

राजस्थान सरकार कृषि विभाग के मुताबिक, जिन लाभार्थियों का जमीन के डीटेल वेरीफाई नहीं हुआ है वे संबंधित पटवारी हल्का अथवा तहसील कार्यालय में जमाबंदी पर सूची क्रमांक, रजिस्ट्रेशन नंबर, मोबाइल नंबर अंकित कर दस्तावेज देकर जमीन के डीटेल वेरीफाई करवा सकते है.

ई-केवाईसी अनिवार्य

कृषि विभाग के मुताबिक, जिन का किसानों का आधार सीडिंग और जमीन का वेरीफिकेशन कराने बाकी हैं वो जल्द करवा लें अन्यथा अगामी किस्त का लाभ नहीं मिलेगा. इन किसानों द्वारा 31 जनवरी तक ई-केवाईसी नहीं करवाने पर वे अपात्र हो सकते हैं. भारत सरकार द्वारा दिसंबर 2022 में पात्रता के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई थी और पात्र किसानों को लाभान्वित करने के लिए लगातार समयावधि बढ़ाई गई है. इसके बावजूद हजारों किसानों द्वारा अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई गई है.

रुक सकता है किस्त का भुगतान

31 जनवरी तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले किसानों की पात्रता समाप्त की जा सकती है और जिन किसानों द्वारा अब तक लैंड सीडिंग और डीबीटी नहीं करवाया है, उनकी योजना किस्त का भुगतान रूक सकता है और खाता इनएक्टिव हो सकता है.

ऐसे कराएं ई-केवाईसी

किसान अपने नजदीकी ई-मित्र, सीएससी सेंटर पर जाकर अंगूठे के निशान से ई-केवाईसी (e-KYC) करवा सकते हैं साथ ही पीएम किसान जीओआई ऐप डाउनलोड करके भी चेहरे के माध्यम से खुद भी ई-केवाईसी कर सकता है. किसान अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाएं अथवा बैंक के अतिरिक्त पोस्ट ऑफिस इंडिया पोस्ट बैंक के माध्यम से खाता खुलवाने डीबीटी लिंक करवा सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6