Onion Price: सस्ता होगा प्याज, NCCF ने बफर स्टॉक के लिए किसानों से 2,826 टन खरीदा Onion

Onion Price: सरकार ने इस साल प्याज के बफर स्टॉक (Onion Buffer Stock) का लक्ष्य 3 लाख टन से बढ़ाकर 5 लाख टन कर दिया है.
Onion Price: सस्ता होगा प्याज, NCCF ने बफर स्टॉक के लिए किसानों से 2,826 टन खरीदा Onion

Onion Price: भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF) ने पिछले चार दिनों में किसानों से सीधे 2,826 टन प्याज (Onion) खरीदा है. यह खरीद 2,410 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हुई. सरकार ने इस साल प्याज के बफर स्टॉक (Onion Buffer Stock) का लक्ष्य 3 लाख टन से बढ़ाकर 5 लाख टन कर दिया है.

60 रुपये किलो हुआ प्याज

घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए निर्यात पर अंकुश लगाने के बीच सरकार यह भी चाहती है कि किसान घबराहट में बिक्री न करें. इसलिए दो सहकारी समितियों- एनसीसीएफ (NCCF) और एनएएफईडी (NAFED) को किसानों से सीधे एक लाख टन प्याज खरीदने का आदेश दिया गया है. दोनों सहकारी समितियां सरकार के बफर स्टॉक को थोक और खुदरा बाजार में बेच रही हैं. प्याज के दाम इस समय दिल्ली और अन्य शहरों में गुणवत्ता के आधार पर 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- छप्परफाड़ कमाई कराएगी हल्दी की ये टॉप 5 किस्में, कम लागत में बंपर मुनाफा

किसानों से सीधे प्याज की खरीद शुरू

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने बताया कि सहकारी समिति ने 22 अगस्त को महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में किसानों से सीधे खरीद शुरू की. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में लगभग 12-13 खरीद केंद्र खोले गए हैं और मांग के आधार पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी.

2,410 रुपये प्रति क्विंटल पर प्याज की खरीद

चंद्रा ने कहा, पिछले चार दिनों में हमने लगभग 2,826 टन प्याज खरीदा. ज्यादातर खरीद महाराष्ट्र से हुई है. कुल एक लाख टन खरीदने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि एनसीसीएफ किसानों से सीधे 2,410 रुपये प्रति क्विंटल पर प्याज खरीद रहा है, जो मौजूदा थोक दर 1900-2000 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6