&format=webp&quality=medium)
क्सटाइल कंपनी Welspun द्वारा एक अनोखा यूज़ एंड थ्रो टॉवल बनाया है जो सिर्फ और सिर्फ 10 रुपये में ही मिलेगा.
तौलिया हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है. तौलिये पर कविता, कहानियां भी लिखी गई हैं. उपेंद्रनाथ अश्क की कहानी 'तौलिया' तो पाठ्यपुस्तकों में शामिल थी. भारत में तौलिया कारोबार बहुत बड़ा है और इस पर नए-नए प्रयोग भी किए जा रहे हैं. भारत की जानी-मानी टेक्सटाइल कंपनी वेलस्पन द्वारा एक अनोखा यूज़ एंड थ्रो टॉवल बनाया है जो सिर्फ और सिर्फ 10 रुपये में ही मिलेगा. इस टॉवल को कुंभ में तो लॉन्च भी कर दिया गया है और कुछ ही दिनों में भारत के ज्यादातर शहरों में भी इसको बेचा जाएगा. इससे पानी की बचत भी होगी और उपयोग करने में भी आसानी रहेगी.
वाइब्रेंट गुजरात समिट के अंतिम दिन टेक्सटाइल और पाइप उत्पादन में शुमार वेलस्पन ग्रुप ने गुजरात में 5000 करोड़ के निवेश का ऐलान किया है. गुजरात में पिछले कई सालों से ग्रुप काम कर रहा है. खास बात ये है कि कंपनी अब यूज एंड थ्रो टॉवल बना रही है जिसकी लागत होगी सिर्फ 10 रुपये.
वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन बीके गोयनका ने बताया, 'हमने कुल 5,000 करोड़ का निवेश किया है. हम अब यूज़ एंड थ्रो टॉवल बना रहे हैं जिसको हमने कुम्भ मेले में लॉन्च कर दिया है. हम अगले तीन से पांच साल में टेक्सटाइल में पूरे भारत में अपनी हिस्सेदारी 25 फीसदी तक ले जाएंगे. गुजरात में हम पाइप्स, टेक्सटाइल, ऊर्जा, रोड, इंफ़्रा में 5,000 करोड़ का निवेश करेंगे.'