&format=webp&quality=medium)
Vedanta Share Price
Vedanta Share Price: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (15 जनवरी) वेदांता के शेयर में एक्शन दिखा. स्टॉक आधा फीसदी से ज्यादा की तेजी लेकर शेयर ढ़ाई फीसदी की तेजी के साथ 274.40 रुपये (Vedanta Share Price Today) पर सेटल हुआ. दरअसल ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ने वेदांता रिसोर्सेज की रेटिंग अपग्रेड की है. साथ ही आउटलुक स्टेबल रखा है. वेदांता रिसोर्सेज, वेदांता लिमिटेड की पैरेंट कंपनी है. बीते 1 महीने से शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है.
S&P ने वेदांता रिसोर्सेज की रेटिंग अपग्रेड कर 'CCC+' की है. साथ ही आउटलुक स्टेबल रखा है. इस खबर के बाद वेदांता का शेयर 0.68 फीसदी उछलकर 274.40 पर बंद हुआ. हाल ही में घरेलू ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने वेदांता के शेयर BUY की सलाह दी है और बड़ा टारगेट दिया है. वेदांता रिसोर्सेज में अपना डेट री-स्ट्रक्चरिंग बेहतर तरीके से किया है.
डेट री स्ट्रक्चरिंग के चलते कंपनी और ज्यादा डिविडेंड दे पाएगी जिससे वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड के कर्ज का ज्यादा भुगतान होगा. FY27 से वेदांता रिसोर्स को ज्यादा कर्च चुका पाने में वेदांता लिमिटेड सक्षम हो पाएगी. नुवामा ने अपनी हाल की रिपोर्ट में कहा कि FY25 और FY26 में वेदांता लिमिटेड प्रति शेयर 50 रुपये और 40 रुपये का डिविडेंड देगी. डिविडेंड यील्ड 15% रहने की उम्मीद है. FY24 में कंपनी 50 रुपये का डिविडेंड दे सकती है.
वेदांता लिमिटेड का शेयर 274 रुपये पर है. इसका 52 वीक हाई 340.75 और लो 208 रुपये है. ऑल टाइम हाई 495 रुपए का है. एक महीने में इस स्टॉक में 5 फीसदी और 6 महीने में 3 फीसदी और एक साल में 14 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)