&format=webp&quality=medium)
Delta Corp: ऑनलाइन गेमिंग एंड कैसीनो कंपनी डेल्टाकॉर्प की सब्सिडियरी कंपनी डेल्टाटेक गेमिंग जल्द शेयर बाजार में एंट्री करने वाली है. डेल्टाटेक गेमिंग ने मार्केट रेगुलेटर सेबी यानी सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के पास अपना DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स) फाइल कर दिया है. इस कंपनी के इश्यू का साइज 550 करोड़ रुपए होगा. इसमें 300 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी जारी किए जाएंगे और 250 करोड़ रुपए का ओएफएस यानी कि ऑफर फॉर सेल होगा. Delta Corp ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी डेल्टाटेक को इस बारे में सूचना दी है.
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) ने डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. चालू वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही के दौरान 31 मई 2022 तक राकेश झुनझुनवाला पोर्टफोलियो की होल्डिंग डेल्टा कॉर्प में 7.5 फीसदी से घटकर 6.17 फीसदी रह गई थी.
बता दें कि 1 जून से 14 जून के बीच उन्होंने फिर 75 लाख शेयर (2.8 फीसदी होल्डिंग) बेचे हैं. Rakesh Jhunjhunwala और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने कंपनी में आंशिक तौर पर प्रॉफिट बुकिंग की.
वहीं एसेट मैनेजमेंट कंपनी HDFC Mutual Fund की डेल्टा कॉर्प में होल्डिंग 10 जून, 2022 तक 2.15 फीसदी बढ़ी है. संसोधित होल्डिंग के मुताबिक, HDFC MF की डेल्टा कॉर्प में हिस्सेदारी 7.06 फीसदी से बढ़कर अब 9.21 फीसदी हो गई है.
हाल ही में फंड हाउस ने शेयर बाजार को एक बयान में बताया, ''10 जून 2022 तक एचडीएफसी म्यूचुअल फंड स्कीम्स की कुल होल्डिंग कंपनी (डेल्टा कॉर्प) की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 9.21 फीसदी है. इसमें 26,74,44,801 रुपये के 26,74,44,801 इक्विटी शेयर शामिल हैं. प्रति शेयर 1 रुपये मूल्य है.''