हो सकता है आपकी जेब में रखा कोई नोट ऐसा हो, जिसकी कीमत लाखों रुपए में हो. यकीन नहीं होता, लेकिन यह मुमकिन है. ये नोट किसी स्पेशल सीरीज, स्पेशल नंबर, मिस प्रिंट या किसी खास सिग्नेचर वाला हो सकता है. ऐसे नोटों को रेयर नोटों की कैटेगरी में रखा जाता है.
1/8ऐसे नोटों की कई वेबसाइटों पर नीलामी होती है. वैसे जिस नोट पर '786' डिजिट होती है, वह सबसे ज्यादा डिमांडिंग वाला नोट होता है. यह लकी नंबर 1 से लेकर 2000 रुपए तक किसी भी नोट पर हो सकता है. हम आपको बता रहा है ऐसे ही नोटों के बारे में, जो रेयर होने के कारण ऊंचे दामों में बिके.
2/8भारतीय करंसी के रेयर नोटों की बोली ई-बे पर लगती है. ई-बे समय-समय पर ऐसे नोटों की बोली लगाता है. इस बोली में कोई भी वेबसाइट के माध्यम से भाग ले सकता है. यदि आपके पास कोई खास सीरीज का नोट है, तो आप भी कमाई कर सकते हैं. खासकर '786' डिजिट वाले नोट की बोली एक से तीन लाख रुपए तक की लगती है.
3/8नोटों पर अंकों की जो सीरीज होती है, वह सेम होती है. लेकिन 10 रुपए के कुछ नोट ऐसे थे, जिन पर ऊपर कुछ सीरीज थी, नीचे कुछ और. इस नोट को आप ऊपर दिए गए फोटो में भी देख सकते हैं. इस नोट की कीमत 3300 रुपए है.
4/8ये जो 10 रुपए का नोट आप देख रहे हैं, इसकी कीमत 99,999 रुपए है. इस नोट को 1951 के पहले छापा गया था. बेहद पुराना नोट होने के कारण यह नोट रेयर माना जाता है.
5/8फोटो में आप जो एक रुपए का नोट देख रहे हैं, वह ब्रिटिश राज के दौरान छापा गया था. यह नोट 1917 में इश्यू किया गया था. इस नोट की कीमत 10, 250 रुपए है.
6/8एक जैसी सीरीज के नंबर भी काफी महंगे होते है. फोटो में जो सीरीज आप देख रहे हैं, वह 10 रुपए का नोट है. ये सीरीज 111111 से लेकर 888888 तक है. इन नोटों की कीमत 2, 399 रुपए है.
7/8पांच रुपए का यह नोट भी ब्रिटिश कार्यकाल में छापा गया था. इन नोट को जब ऑनलाइन वेबसाइट पर बोली के लिए रखा गया, तो इसकी कीमत 80,000 रुपए लगी.
8/8साल 1970 में 10 रुपए का सिल्वर का सिक्का जारी किया गया था. इस कॉइन को बनाने में 80 फीसदी सिल्वर का ही इस्तेमाल किया गया था. इस सिक्के की कीमत 3500 रुपए लगी.