&format=webp&quality=medium)
Maruti Suzuki ने कहा कि उसके बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है. (Image- Pexels)
Maruti Suzuki Stock Price: देश की सबसे बड़ी ऑटो मेकर कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (MIS) के निवेशकों के लिए अच्छी खबर है. Maruti Suzuki India, सुजुकी मोटर गुजरात (Suzuki Motor Gujarat Private Limited) में 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (SMC) को प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के आधार पर शेयर जारी करेगी.
Maruti Suzuki ने कहा कि उसके बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है. इस लेनदेन से एमआईएस में उसकी मूल कंपनी एसएमसी (SMC) की हिस्सेदारी मौजूदा के 56.4% से बढ़कर 58.28% होने की उम्मीद है.
बीएसई (BSE) फाइलिंग में मारुति सुजुकी ने कहा कि इस अधिग्रहण के बाद सुजुकी मोटर गुजरात (SMG) उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी बन जाएगी. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने एसएमजी के शेयरों के बदले एसएमसी (SMC) को एमएसआई (MIS) के इक्विटी शेयर जारी करने की मंजूरी दे दी है.
ऑटो मेकर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Stock) के शेयर ने इस साल निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है. मारुति सुजुकी का स्टॉक (Maruti Suzuki Stock Price) अब तक 13.53% बढ़ा है. वहीं, 6 महीने में स्टॉक में 8.39% की तेजी दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें- टमाटर की ये 5 किस्में बनाएगी करोड़पति
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
(भाषा इनपुट के साथ)