&format=webp&quality=medium)
गूगल की ऐसी कईं सुविधाएं हैं, जिनके जरिए कमाई की जा सकती है. (फोटो: PTI)
इंटरनेट पर टाइम बिताने के साथ ही कमाई भी हो जाए तो किसे बुरा लगेगा. इसके लिए आपको कहीं जाने की भी जरूरत नहीं. दरअसल, अगर आप प्रोफेशनल रूप से फेसबुक, ब्लॉग और बाकी सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं तो गूगल आपको पैसा कमाने का मौका देता है. इसके लिए आपको प्रोफेशनल तरीके से अपना पेज क्रिएट करना होगा और उस पर रेगुलर ओरिजनल कंटेट डालना होगा. इसके बाद आप गूगल से अपने पेज के लिए विज्ञापन ले सकते हैं. गूगल की ऐसी कईं सुविधाएं हैं, जिनके जरिए कमाई की जा सकती है.
कैसे मिलता है विज्ञापन
गूगल एडसेंस (Google adsense) आपको कई तरह के ऐड देता है जैसे वीडियो, फोटो, टेक्स्ट, बैनर इत्यादि. आप इनमें से अपने लिए बेस्ट ऐड चुनें और अपने ब्लॉग पर लगाएं
विज्ञापन हासिल करने के लिए क्या करें
क्या है शर्तें
Affiliates Marketing से जुड़ें
Affiliates Marketing द्वारा भी आप अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं. Affiliates Marketing के द्वारा ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियां Affiliates को पैसा देती हैं. ई-कॉमर्स मार्केट में हर बड़ी कंपनी अपना सामान ऑनलाइन बेच रही है. इनमें-फ्लिपकार्ट, ईबे, अमेजन, येपमी, स्नैपडील, होमशॉप18 और बुकिंग डॉट कॉम, मेक माय ट्रिप और यात्रा डॉट कॉम जैसी कंपनियां शामिल हैं.
गूगल चेकआउट(Google Checkout)
जिस तरह बैंकिग सर्विसेज में पैसे के लेन-देन पर कुछ शुल्क बैंकों के पास जाता है उसी तरह अगर आप गूगल चेकऑउट का इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट के लिए करते हैं तो आपको भी फायदा होगा. इससे जैसे-जैसे गूगल का वेब बिजनेस ट्रांजैक्शन बढ़ता है, वैसे-वैसे यूजर की इनकम भी बढ़ती है। गूगल इसके लिए आपको अलग से पे करता है.
जी बिजनेस LIVE TV देखें
बायसेल ऐड
बायसेल ऐड मार्केटप्लेस है इसके जरिए आप डायरेक्ट ऐड बेच सकते हैं. ये भी एक ऑनलाइन मार्केटिंग का जरिया है. आपके ब्लॉग को दिए गए ऐड की एवज में यह अपनी कमीशन लेते हैं. ध्यान रहे इस प्रोसेस में ऐड देने वाले से आपका सीधा संपर्क नहीं होता.