₹510 का लेवल टच करेगा ये PSU Stock, नतीजों के बाद फिर दौड़ने को तैयार; 1 साल में 280% आया रिटर्न

PSU Stocks to Buy: ग्‍लोबल ब्रोकरेज हाउस CLSA ने REC लिमिटेड के स्‍टॉक पर बुलिश है. उसका कहना है कि बैंक की ब्‍याज से इनकम दमदार रही है और लोन ग्रोथ में तगड़ा उछाल आया है. 
₹510 का लेवल टच करेगा ये PSU Stock, नतीजों के बाद फिर दौड़ने को तैयार; 1 साल में 280% आया रिटर्न

PSU Stocks to Buy

PSU Stocks to Buy: पावर फाइनेंस सेक्‍टर की सरकारी कंपनी REC लिमिटेड के स्‍टॉक में बुधवार (24 जनवरी) को जोरदार तेजी देखने को मिली. स्‍टॉक 8 फीसदी उछल गया. बीते एक साल में 250 फीसदी से ज्‍यादा रिटर्न दे चुका यह शेयर तीसरी तिमाही (Q3FY24) के नतीजों के बाद एक बार फिर लंबी छलांग लगाने को तैयार है. ग्‍लोबल ब्रोकरेज हाउस CLSA ने REC लिमिटेड के स्‍टॉक पर बुलिश है. उसका कहना है कि बैंक की ब्‍याज से इनकम दमदार रही है और लोन ग्रोथ में तगड़ा उछाल आया है.

REC Share Target Price

CLSA ने REC लिमिटेड के स्‍टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 510 रुपये रखा है.
बीते एक साल में यह शेयर 280 फीसदी से ज्‍यादा उछल चुका है. जबकि 6 महीने में निवेशकों को इस शेयर में 170 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न मिला है. 24 जनवरी 2024 को शेयर 7.65 फीसदी उछलकर 468 पर सेटल हुआ.

Add Zee Business as a Preferred Source

REC Share: क्‍या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज का कहना है कि REC के तीसरी तिमाही के नतीजे अच्‍छे रहे हैं. मुनाफा सालाना आधार पर 14 फीसदी उछलकर 3300 करोड़ रुपये हो गया. ब्‍याज से कंपनी की इनकम में अच्‍छी ग्रोथ दर्ज की गई है. लोन ग्रोथ में 21% (YoY) की मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है. तीसरी तिमाही में उम्‍मीद के मुताबिक निगेटिव क्रेडिट कॉस्‍ट रही. कंपनी की एसेट क्‍वॉलिटी बेहतर हुई है. तिमाही आधार पर GNPA 36bp घटा है.

REC: कैसे रहे Q3 नतीजे

PSU कंपनी REC लिमिटेड का तीसरी तिमाही (Q3FY24) में नेट प्रॉफिट 13.5 फीसदी उछलकर 3,308.42 करोड़ रुपये हो गया. कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 2,915.33 करोड़ दर्ज किया गया. कंपनी की कुल इनकम बढ़कर 12,071.54 करोड़ हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 9,795.47 करोड़ रुपये था.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6