&format=webp&quality=medium)
Bonus Share: ऑटो कम्पोनेंट्स एंड इक्विपमेंट कंपनी एफआईईएम इंडस्ट्रीज लिमिटेड (FIEM Industries Ltd) ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. FIEM Industries ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि सोमवार (15 जनवरी 2024) को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक हुई. इस बैठक में बोर्ड ने बोनस शेयर (Bonus Share) को मंजूरी दी. इसके अलावा, बोर्ड ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया. बता दें कि FIEMIND के शेयर ने 3 साल में निवेशकों को 300 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
BSE के मुताबिक, FIEM Industries के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने निवेशकों को 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर (Bonus Share) की मंजूरी दी है. इसका मतलब, कंपनी के निवेशकों को 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेंगे. कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट (Record Date) 28 फरवरी 2024 तय की है. इस तारीख तक जिसके भी डीमैट अकाउंट में शेयर होंगे. उसे ही बोनस का फायदा मिलेगा.
FIEM Industries के शेयर ने निवेशकों को बेहतर तोहफा दिया है.एक हफ्ते में 8%, एक महीने में 20%, 3 महीने में 37% और एक साल में 67% की तेजी आई है. वहीं 3 साल में शेयर ने 308% का रिटर्न दिया है. शेयर का ऑलटाइम हाई 2,587.95 रुपये और ऑलटाइम लो 1,420.80 रुपये है. सोमवार (15 जनवरी 2024) को शेयर 0.61 फीसदी चढ़कर 2502.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
FIEM Industries एक स्मॉलकैप कंपनी है. इसका मार्केट कैप 3,293.84 करोड़ रुपये है. यह ऑटो एंसिलरी सेक्टर की कंपनी है. यह ऑटो कंपनियों के लिए स्पेयर पार्ट्स बनाती है. कंपनी ऑटोमोटिव लैम्प्स बनाती है. सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6.65 फीसदी बढ़कर 43.48 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का रेवेन्यू 2.59 फीसदी बढ़कर 513.36 करोड़ रुपये रहा.