बाजार बंद होने के बाद Tata Group की कंपनी ने जारी किए नतीजे, घाटा हुआ कम, निवेशकों को 250% डिविडेंड का तोहफा

Dividend Stocks: एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मार्च तिमाही (Q4FY24) में कंपनी का घाटा कम हुआ है. सालाना आधार पर कंपनी का घाटा 69 करोड़ रुपये से घटकर 21 करोड़ रुपये हो गया. नतीजों के साथ ही कंपनी ने निवेशकों को 250% डिविडेंड का तोहफा दिया.
बाजार बंद होने के बाद Tata Group की कंपनी ने जारी किए नतीजे, घाटा हुआ कम, निवेशकों को 250% डिविडेंड का तोहफा

Dividend Stocks: बाजार बंद होने के बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी रैलिस इंडिया लिमिटेड (Rallis India Ltd) ने नतीजे जारी कर दिए हैं. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मार्च तिमाही (Q4FY24) में कंपनी का घाटा कम हुआ है. सालाना आधार पर कंपनी का घाटा 69 करोड़ रुपये से घटकर 21 करोड़ रुपये हो गया. नतीजों के साथ ही कंपनी ने निवेशकों को 250% डिविडेंड का तोहफा दिया. सोमवार (22 अप्रैल) को शेयर 0.55 फीसदी बढ़कर 282.70 के स्तर पर बंद हुआ.

Rallis India Q4 Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में Rallis India की कमाई में भी गिरावट आई. चौथी तिमाही में 523 करोड़ रुपये से घटकर 436 करोड़ रुपये हो गई है. रैलिस इंडिया टाटा केमिकल्स की सब्सिडियरी कंपनी है और 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के टाटा ग्रुप का हिस्सा है. यह भारतीय किसानों के लिए उत्पादों/समाधानों के सबसे व्यापक पोर्टफोलियो के साथ अग्रणी कृषि विज्ञान कंपनियों में से एक है

Rallis India Dividend Details

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, Rallis India के बोर्ड ने नतीजे के साथ-साथ वित्त वर्ष 2023-24 के लिए डिविडेंड का ऐलान किया. कंपनी 1 रुपये के फेस वैल्यू पर 250 फीसदी यानी 2.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी.

Rallis India Share Price History

टाटा ग्रुप की कंपनी स्टॉक का 52 वीक हाई 294.25 और लो 186.50 है. कंपनी का मार्केट कैप 5,497.64 करोड़ रुपये है. स्टॉक रिटर्न की बात करें तो एक हफ्ते में शेयर 4 फीसदी, एक महीने में 9 फीसदी और इस साल अब तक 12 फीसदी बढ़ा है. पिछले 6 महीने में शेयर 28 फीसदी और एक साल में 42 फीसदी चढ़ा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यह स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source