&format=webp&quality=medium)
Navratna Stock: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 3000 करोड़ रुपए का भारी-भरकम ऑर्डर मिला है. इसके साथ ही कंपनी का ऑर्डर बुक 14 हजार करोड़ के पार पहुंच गया है. कंपनी ने ऑर्डर मिलने की जानकारी एक्सचेंज को बाजार बंद होने के बाद दी. यह शेयर पौने एक फीसदी की गिरावट के साथ 136 रुपए (Bharat Electronics Share Price) पर बंद हुआ. इस कंपनी को नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है.
Bharat Electronics ने एक्सचेंज को दी सूचना में कहा कि उसे कुल 3000 करोड़ रुपए का नया ऑर्डर मिला है. BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, कंपनी को 2118.57 करोड़ रुपए का ऑर्डर कोचिन शिपयार्ड लिमिटेड से मिला है. यह ऑर्डर सेंसर, वेपन इक्विपमेंट्स, फायर कंट्रोल सिस्टम और कम्युनिकेशन सिस्टम से संबंधित है.
इसके अलावा Bharat Electronics को 886 करोड़ रुपए का ऑर्डर 25 अगस्त के बाद अब तक मिला है जिसकी जानकारी अब दी गई है. यह ऑर्डर AFNET SATCOM, आकाश मिसाइल के लिए अपग्रेड RF सीकर, इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम से संबंधित है.
चालू वित्त वर्ष में कंपनी का ऑर्डर बुक 14384 करोड़ रुपए का जबरदस्त ऑर्डर मिल चुका है. Bharat Electronics का शेयर 136 रुपए पर है. 52 वीक का हाई 147 रुपए और लो 87 रुपए है. इस हफ्ते शेयर में 5.3 फीसदी की गिरावट आई है. कंपनी का मार्केट कैप 99200 करोड़ रुपए के करीब है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें