RBI दे सकता है 24 घंटे NEFT करने की बड़ी सहूलियत, परीक्षण का प्रस्‍ताव किया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्राहकों के लिए बैंकिंग को सहज और सुचारु बनाने के लिए बड़ा फैसला ले सकता है. केंद्रीय बैंक ने NEFT से बैंकिंग लेन-देन का समय बढ़ाने का प्रस्‍ताव किया है.
RBI दे सकता है 24 घंटे NEFT करने की बड़ी सहूलियत, परीक्षण का प्रस्‍ताव किया

RBI ने कहा है कि NEFT सुविधा का ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्राहक इस्‍तेमाल करें, इसके लिए इसमें और फीचर जोड़ने की जरूरत है. (PTI)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्राहकों के लिए बैंकिंग को सहज और सुचारु बनाने के लिए बड़ा फैसला ले सकता है. केंद्रीय बैंक ने NEFT से बैंकिंग लेन-देन का समय बढ़ाने का प्रस्‍ताव किया है. RBI का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए 24 घंटे 7 दिन NEFT की सुविधा दी जा सकती है. RBI ने यह प्रस्‍ताव पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्‍टम्‍स इन इंडिया : Vision 2019-2021 दस्‍तावेज में किया है.

RTGS का भी समय बढ़ाने पर विचार
रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर दिए दस्‍तावेज में RBI ने कहा है कि NEFT सुविधा का ज्‍यादा से ज्‍यादा ग्राहक इस्‍तेमाल करें, इसके लिए इसमें और फीचर जोड़ने की जरूरत है. हालांकि पहले इनका परीक्षण करने की जरूरत है. वह RTGS का भी समय बढ़ाने पर विचार कर रहा है.

कब कर सकते हैं NEFT
मौजूदा समय में NEFT सुविधा रविवार और शनिवार के अवकाश के दिन बंद रहती है. इसके अलावा जिस दिन बैंक का अवकाश रहता है, उस दिन भी NEFT नहीं होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

SBI का NEFT करने का समय
SBI सोमवार से शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक NEFT करता है जबकि शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग्राहकों को यह सुविधा मिलती है. हालांकि IMPS सेवा हमेशा चालू रहती है लेकिन इसमें सिर्फ 2 लाख रुपए तक ही ट्रांसफर किए जा सकते हैं. वहीं RTGS सुविधा बड़े बैंकिंग ट्रांजेक्‍शन के लिए होती है, जो सुबह 8 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक रहती है.

SBI में NEFT चार्ज

SBI-Neft-charges

क्‍या है विजन डॉक्‍यूमेंट में
देश में कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ने सुरक्षित, सुविधाजनक, तेज और सस्ती ई-भुगतान प्रणाली को लेकर यह विजन दस्तावेज जारी किया है. यह दस्तावेज देश में आनलाइन भुगतान प्रणाली में आने वाले दो साल के दौरान होने वाली भारी वृद्धि को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है.

यह है विजन
रिजर्व बैंक को उम्मीद है कि दिसंबर 2021 तक देश में डिजिटल माध्यमों से होने वाला लेनदेन चार गुना से भी अधिक बढ़कर 8,707 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा. रिजर्व बैंक ने ‘‘भारत में भुगतान और निपटान प्रणाली: विजन 2019- 2021’’ दस्तावेज को जारी करते हुये देश में ई- भुगतान के अनुभव को बेहतर बनाने और उच्च डिजिटल और कम नकदी वाला समाज बनाने की दिशा में यह कदम उठाया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6