&format=webp&quality=medium)
IDFC Debit Card Offer: अगर आपका का भी आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) में खाता है और आपके आस-पास ये ब्रांच है, तो ये खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड पर काफी तगड़ा कैशबैक दे रहा है. ग्राहक बैंक की तरफ से दिए गए इस ऑफर का इस्तेमाल 4 नवंबर 2021 तक कर सकते हैं. इस बात की जानकारी आईडीएफसी बैंक ने अपनी वेबसाइट पर दी है. इस ऑफर के जरिए कुछ कैटेगरी को छोड़कर डेबिट कार्ड (Debit Card) से की गई सभी पेमेंट पर एक पर्सेंट तक का कैशबैक ऑफर किया जाएगा.
बता दें बैंक का ये ऑफर 17 सितंबर को शुरू हुआ था, जिसकी वैलिडिटी केवल 4 नवंबर तक है. अगर आप कहीं भी अपने डेबिट कार्ड (Debit Card) से पेमेंट करते हैं, तो आपको इसपर 1 पर्सेंट तक का कैशबैक मिलेगा. वहीं कैशबैक की मैक्सिमम लिमिट 10,000 रुपये है.
दरअसल IDFC फर्स्ट बैंक ने हाल ही में अपने सेविंग अकाउंट होल्डरों को मंथली इंट्रस्ट देने की सुविधा शुरू की है. बैंक का नया नियम 1 जुलाई से लागू होना शुरू हो गया था. RBI के नियमों के मुताबिक मंथली आधार पर बैंक में ब्याज क्रेडिट (Credit Interest) करने के लिए आप इंडिपेंडेंट हैं. केंद्रीय बैंक की ओर से कोई पाबंदी नहीं है.