Bank Holidays 2020: सितंबर में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक? देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

सितंबर में फिलहाल कोई त्योहार नहीं है. हालांकि, कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते सितंबर में बैंकों की छुट्टी है. बाकी पूरे देश में बैंक और बाजार साप्‍ताहिक अवकाश को छोड़कर हर दिन खुलेंगे.
Bank Holidays 2020: सितंबर में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक? देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

बैंकों के कामकाज निपटाने के लिए पहले ही आप ये तारीख नोट करके रख लें. (PTI)

सितंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है. सितंबर में फिलहाल कोई त्योहार नहीं है. हालांकि, कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के चलते सितंबर में बैंकों की छुट्टी है. बाकी पूरे देश में बैंक और बाजार साप्‍ताहिक अवकाश को छोड़कर हर दिन खुलेंगे. राज्‍यों में स्‍थानीय छुट्टियों के कारण बैंकों की दो-तीन छुट्टियां हैं.

सितंबर में कर्नाटक, त्रिपुरा और उत्‍तराखंड में महालय अमावस्‍या मनाई जाएगी. इस मौके पर वहां बैंक बंद होंगे. वहीं, सिक्किम में पांग-ल्‍हाबसोल मनाया जाएगा. केरल में श्री नारायण गुरु जयंती और समाध‍ि दिवस के मौके पर बैंकों की छुट्टी होगी.

बैंकों के कामकाज निपटाने के लिए पहले ही आप ये तारीख नोट करके रख लें. हालांकि, यह साफ कर दें कि बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं. छुट्टियों वाले राज्य के अलग बाकी जगह बैंकों में सामान्य कामकाज होगा.

सितंबर में बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट है

पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक

6 सितंबररविवारसाप्‍ताहिक अवकाश
12 सितंबरशनिवारदूसरा शनिवार
13 सितंबररविवारसाप्‍ताहिक अवकाश
20 सितंबररविवारसाप्‍ताहिक अवकाश
26 सितंबरशनिवारचौथा शनिवार
27 सितंबर

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

सिक्किम

  • 2 सितंबर - बुधवार : पांग-ल्‍हाबसोल

कर्नाटक

  • 17 सितंबर - गुरुवार : महालय अमास्‍या

केरल

  • 2 सितंबर - बुधवार : श्री नारायण गुरु जयंती
  • 21 सितंबर - सोमवार : श्री नारायण गुरु समाधि दिवस

त्रिपुरा

  • 17 सितंबर 2020 - गुरुवार : महालय अमास्‍या

उत्‍तराखंड

  • 17 सितंबर 2020 - गुरुवार : महालय अमास्‍या
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6