Bank Holiday 2022: मार्च के महीने में आ रही है बैंकों की लंबी छुट्टी, कुल 15 दिन बंद रहेंगे, नोट कर लें दिन-तारीख
Bank Holidays in March 2022: चेक, KYC, नया अकाउंट खुलवाना जैसे कई काम ऐसे हैं, जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है. ऐसे में मार्च में आने वाली बैंकों की लंबी छुट्टी इन काम पर असर डाल सकती है.
Bank Holidays in March 2022: मार्च का महीना त्योहार का महीना है. इस महीने में महाशिवरात्रि, होली जैसे बड़े त्योहार आते हैं. साथ ही कुछ क्षेत्रिय त्योहार भी लिस्ट में होते हैं. यही वजह है कि देश भर के अलग-अलग हिस्सों में बैंकों की भी छुट्टी रहती हैं. डिजिटल बैंकिंग के दौर में बैक ब्रांच जाना कम ही पड़ता है. लेकिन, देश का एक बड़ा तबका ऐसा है, जो सिर्फ बैंक के जरिए ही अपने काम करता है. यही वजह है कि बैंकों में आज भी भीड़भाड़ होती है. हालांकि, चेक, KYC, नया अकाउंट खुलवाना जैसे कई काम ऐसे हैं, जिनके लिए बैंक जाना जरूरी होता है. ऐसे में मार्च में आने वाली बैंकों की लंबी छुट्टी इन काम पर असर डाल सकती है. इसलिए बैंक जाने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर चेक कर लें.
मार्च महीने में साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर अलग-अलग जोन में कुल 15 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. RBI के मुताबिक, मार्च 2022 में त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर अलग-अलग जोन में कुल 9 दिन बंद रहेंगे. इसके अलावा दूसरा और चौथा शनिवार भी कामकाम नहीं होगा. वहीं, चार रविवार भी बैंक बंद रहते हैं. ऐसे में कुल 15 दिन की छुट्टी मार्च महीने में पड़ रही है. लेकिन, यह अलग जोन में हैं तो इसका सीधा असर सभी राज्यों में नहीं होगा.
बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
तारीख | दिन | छुट्टी | कहां |
1 मार्च 2022 | मंगलवार | शब-ए-मेराज | कई राज्य |
1 मार्च 2022 | मंगलवार | महाशिवरात्रि | सार्वजनिक अवकाश (कुछ राज्य छोड़कर) |
4 मार्च 2022 | शुक्रवार | चापचर कुट | मिजोरम |
5 मार्च 2022 | शनिवार | पंचायती राज दिवस | ओडिशा |
17 मार्च 2022 | गुरुवार | होलिका दहन | कई राज्य |
18 मार्च 2022 | शुक्रवार | होली | कई राज्य |
18 मार्च 2022 | शुक्रवार | योशांग (Yaosang) | मणिपुर |
18 मार्च 2022 | शुक्रवार | दोल जात्रा (Doljatra) | कई राज्य |
21 मार्च 2022 | सोमवार | नौरोज़ (Nauroz) | कई राज्य |
22 मार्च 2022 | मंगलवार | बिहार डे | बिहार |
23 मार्च 2022 | बुधवार | शहीद दिवस | हरियाणा |
28 मार्च 2022 | सोमवार | भक्त माता कर्म जयंती | छत्तीसगढ़ |
TRENDING NOW
छुट्टियों की लिस्ट में ये भी शामिल
6 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश.
12 मार्च (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार होने के वजह से बैंक बंद रहेंगे.
13 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश.
19 मार्च (शनिवार): होली/याओसांग का दूसरा दिन होने की वजह से कई राज्यों में छुट्टी.
20 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश.
26 मार्च (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार.
27 मार्च (रविवार): साप्ताहिक अवकाश.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
11:43 AM IST