Mastercard बैन के बाद RBL Bank ने किया Visa से करार, फिर से जारी करेगी क्रेडिट कार्ड

RBL Bank Credit card: RBI के मास्टरकार्ड पर बैन लगाए जाने के बाद RBL बैंक ने Visa के साथ करार कर लिया है. बैंक एक बार फिर से क्रेडिट कार्ड इश्यू करने के लिए तैयार है.
Mastercard बैन के बाद RBL Bank ने किया Visa से करार, फिर से जारी करेगी क्रेडिट कार्ड

RBL बैंक के ग्राहकों के लिए राहत, फिर से मिलेंगे क्रेडिट कार्ड. (Source: PTI)

RBL Bank Credit card: मास्टरकार्ड पर लगे रेगुलेटरी बैन के दो महीने बाद, प्राइवेट सेक्टर के बैंक, RBL Bank ने इसके प्रतिद्वंदी Visa Payment Network के साथ करार किया है. बैंक ने बुधवार से एक बार फिर क्रेडिट कार्ड इश्यू करना शुरू कर दिया है.

जुलाई में लगा था मास्टरकार्ड पर बैन

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डेटा लोकलाइजेशन की जरूरतों का अनुपालन नहीं करने के लिए 14 जुलाई, 2021 को मास्टरकार्ड (Ban on Mastercard) पर कोई भी नया कार्ड जारी करने से प्रतिंधित कर दिया था. इस कदम से RBL बैंक सहित उन सभी बैंकों को झटका लगा था, जो अपने क्रेडिट कार्ड के बिजनेस (Credit Card business) के लिए पूरी तरह से अमेरिकी पेमेंट कंपनी Mastercard पर निर्भर थे.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

Visa से किया बैंक ने करार

RBL Bank ने कहा कि उसने 14 जुलाई को ही Visa के साथ करार कर लिया था और नए कार्ड का इश्यू फिर से शुरू करने के लिए रिकॉर्ड टाइम में प्रौद्योगिकी एकीकरण (technology integration) हासिल किया गया है.

RBL बैंक के रिटेल बिजनेस हेड ने इसके लिए Visa और इसके टेक्नोलॉजी पार्टनर Fiserv को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें भरोसा है कि वित्त वर्ष 22 में वह 12-14 लाख क्रेडिट कार्ड इश्यू कर लेंगे.

भारत के लिए Visa के बिजनेस डेवलमेंट हेड सुजई रैना ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य डिजिटल भुगतान को सक्षम करना और ग्राहकों को बैंकों द्वारा आसानी क्रेडिट कार्ड इश्यू करवाना है.

कितनी है बैंक की हिस्सेदारी

RBL बैंक के रिटेल बुक में क्रेडिट कार्ड (RBL Bank Credit Card) 37.5 फीसदी का योगदान देता है, जिसकी इस सेगमेंट में 5 फीसदी मार्केट हिस्सेदारी है. जून तक इसकी क्रेडिट कार्ड बुक 17 फीसदी बढ़कर 12,039 करोड़ रुपये हो गई थी और जुलाई में 30.69 लाख कार्ड बकाया थे.

बैंक ने कहा कि सितंबर के मध्य तक वह एक बार फिर से कार्ड इश्यू करना शुरू कर देगा और औसतन 1 महीने में 1 लाख कार्ड जारी करेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6