3 दिन इस एयरलाइन का टिकट कैंसिल कराने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानिए क्‍या है वजह

किफायती एयरलाइन कंपनी गोएयर (GoAir) ने फेनी चक्रवात के मद्देनजर 2 मई से 5 मई के बीच भुवनेश्वर, कोलकाता और रांची से आने-जाने वाली उड़ानों की टिकट रद्द करने या टिकट बदलने पर लगने वाले शुल्क से छूट दी है.
3 दिन इस एयरलाइन का टिकट कैंसिल कराने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, जानिए क्‍या है वजह

7 दिन के भीतर अपनी उड़ानों को फिर से बुक कर सकते हैं ग्राहक. (Reuters)

किफायती एयरलाइन कंपनी गोएयर (GoAir) ने फेनी चक्रवात के मद्देनजर 2 मई से 5 मई के बीच भुवनेश्वर, कोलकाता और रांची से आने-जाने वाली उड़ानों की टिकट रद्द करने या टिकट बदलने पर लगने वाले शुल्क से छूट दी है. फेनी के शुक्रवार को ओडिशा तट पर पहुंचने की आशंका है.

आगामी चक्रवात के चलते विभिन्न एयरलाइनों की उडा़नें पहले से ही प्रभावित हैं. एयरलाइन ने बयान में कहा, "गोएयर 2 मई से 5 मई के बीच कोलकाता, रांची और भुवनेश्वर उड़ानों के लिए टिकट रद्द करने, बदलने पर लगने वाला शुल्क माफ कर रही है." इसमें कहा गया है कि यात्री उड़ान की निर्धारित तिथि से सात दिन के भीतर अपनी उड़ानों को फिर से बुक कर सकते हैं.

उधर, नॉर्थईस्‍ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने दक्षिण भारतीय राज्यों और असम के बीच चलने वाली 6 ट्रेनों को गुरुवार को रद्द कर दिया. एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रणव ज्योति शर्मा के अनुसार, इन 6 ट्रेनों का संचालन दो मई से सात मई के बीच रद्द कर दिया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

उन्होंने बताया कि सिलचर-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-सिलचर एक्सप्रेस, गुवाहाटी-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-गुवाहाटी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-तामबरम एक्सप्रेस और तामबरम-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.

इसी बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक दिलीप साहा के अनुसार, चक्रवाती तूफान फेनी पूर्वोत्तर के भी कई राज्यों को प्रभावित करेगा. साहा ने कहा, "पूर्वोत्तर राज्यों में फेनी का प्रभाव तभी पता चलेगा जब यह शुक्रवार दोपहर ओडिशा पहुंचेगा."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6