&format=webp&quality=medium)
मुंबई से सिंगापुर और बैंकॉक के लिए फ्लाइट बिजनेस ट्रिप्स को फोकस कर शुरू की जा रही हैं. (Reuters)
इंडिगो (Indigo) 22 अगस्त से मुंबई-सिंगापुर रूट (Mumbai-Singapore Route) और मुंबई-बैंकॉक रूट (Mumbai-Bangkok Route) पर नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू करेगी. मुंबई से सुबह 8.25 मिनट (लोकल टाइम) पर विमान सिंगापुर के लिए रवाना होगा और यह शाम 4 बजकर 40 मिनट (लोकल टाइम) पर सिंगापुर पहुंचेगा.
क्या है फ्लाइट शिड्यूल
एयरलाइन के मुताबिक मुंबई के लिए सिंगापुर से रिटर्न फ्लाइट शाम 7.30 बजे (लोकल टाइम) चलेगी और रात 10.30 बजे (लोकल टाइम) पहुंचेगी. मुंबई से बैंकॉक के लिए पहली फ्लाइट रात 9.30 बजे (लोकल टाइम) चलेगी और सुबह 3.35 बजे (लोकल टाइम) थाइलैंड की राजधानी पहुंचेगी.
बैंकॉक से वापसी की फ्लाइट शाम को
बैंकॉक से फ्लाइट के रवाना होने का समय शाम 3.25 बजे (लोकल टाइम) और मुंबई में लैंडिंग शाम 6.30 बजे (लोकल टाइम) होगी.