&format=webp&quality=medium)
Kia Seltos Facelift में मिलेगा ADAS?
Kia Seltos Facelift Expected Features: कोरियाई ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी किआ (KIA) बहुत जल्द अपनी बेस्ट सेलिंग कार Kia Seltos के Facelift वर्जन को लॉन्च करने वाली है. Kia Seltos कंपनी की बेस्ट सेलिंग SUV में से एक है और यही वो कार है, जिसकी सेल्स के साथ ही कंपनी ने भारतीय बाजार में पहली बार कदम रखा था. बता दें कि कंपनी ने Seltos Facelift को एक साल पहले जून में कोरिया में लॉन्च कर दिया था लेकिन भारतीय कार बाजार में इस कार को इस साल लॉन्च किया जा रहा है. बता दें कि 4 जुलाई को इस कार को अनवील किया जाएगा और उसी दौरान कार में मिलने वाले फीचर्स पर से पर्दा उठेगा. यहां जानिए कि Kia Seltos Facelift में इंटीरियर और एक्सटीरियर क्या बदलाव हो सकते हैं.
Kia Seltos Facelift में ग्रिल में री-डिजाइन देखने को मिल सकता है. ये मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ा बड़ा हो सकता है. इसके अलावा नए हैडलैम्प्स दिए जाएंगे, जो LED DRL के साथ आएंगे. बंपर में नए फॉग लैम्प हाउसिंग देखने को मिल सकती है. इसके अलावा ADAS लिखा हो सकता है. Tail Lights में भी बदलाव संभव है.
ये भी पढ़ें: Kia की बेस्ट सेलिंग कार Seltos के Facelift वेरिएंट की बुकिंग शुरू, लॉन्च से पहले जानें संभावित फीचर्स
ऐसा अनुमान है कि इस कार में ट्विन स्क्रीन लेआउट आ सकता है. इसके अलावा साथ में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर भी मिल सकता है. इसके अलावा इंटीरियर में बदलाव की बात करें तो कार में पेनोरॉमिक सनरूफ (Panoramic Sunroof) भी मिल सकता है. बता दें कि मौजूदा Seltos के टॉप वेरिएंट में भी ये फीचर नहीं है.
अगर इस कार में सबसे बड़ा एडिशन या बदलाव की बात करें तो वो ADAS हो सकता है. अगर कार में ADAS फीचर मिलता है तो ये कंपनी की पहली कार होगी, जिसमें ADAS फीचर मिलेगा. इसके अलावा कार में 6 एयरबैग्स, हिल असिस्ट्स कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट भी मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Maruti Invicto: आज से बुकिंग शुरू, नोट कर लें Launch Date; MPV सेगमेंट में छिड़ेगी नई जंग
इंजन या पावरट्रेन की बात करें तो इस कार में 1.5 लीटर का टर्बो इंजन मिल सकता है. ये इंजन 160 एचपी की पावर और 253 nM का टॉर्क जनरेट करता है. यही इंजन Kia Carens, Hyundai Alcazar और Venue में मिलता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें