&format=webp&quality=medium)
High Security Number Plate: हाल ही में कई राज्यों ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अपनी गाड़ी पर लगाने को अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब यह हुआ कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना ना तो आप गाड़ी चला सकते हैं और ना ही उससे जुड़ा कोई काम कर सकते हैं. इसलिए आपने अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (High Security Number Plate) नहीं लगवाई है तो ये काम पहले करा लें.
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में HSRP होलोग्राम स्टिकर लगा होता है, जिस पर गाड़ी के इंजन और चेसिस नंबर लगे होते हैं. दरअसल, ये हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को वाहन की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इसके अलावा ये नंबर प्रेशर मशीन की मदद से लिखा जाता है.
ये नंबर प्लेट एक पिन की तरह होगा, जो आपके वाहन से कनेक्ट होगा. एक बार जब यह पिन आपके वाहन से प्लेट से पकड़ लेता है तो यह दोनों तरफ से लॉक हो जाएगा और किसी से भी नहीं खुलेगा. इसका मतलब यह हुआ कि आपके नंबर प्लेट से कोई छेड़-छाड़ भी नहीं कर सकता है.