भारत की वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में 34वें नंबर पर हैं. दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिका Forbes ने साल 2019 की पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में दुनिया की उन शक्तिशाली महिलाओं को शामिल किया गया है, जो कॉरपोरेट, पॉलिटिक्स बैकग्राउंड से आती हैं.
1/5बता दें कि इस लिस्ट में निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को भी पीछे छोड़ दिया है. Ivanka Trump को इस लिस्ट में 40वीं पोजिशन मिली है.
2/5Queen Elizabeth II को भी निर्मला सीतारमण ने पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट में Queen Elizabeth II को 42वां स्थान मिला है.
3/5बता दें कि फोर्ब्स की 100 पावरफुल वूमेन की लिस्ट में भारत की रोशनी नादर मल्होत्रा को 54वां स्थान मिला है. जबकि किरण मजूमदार शॉ को 65वें स्थान पर रखा गया है.
4/5इसके अलावा पहले स्थान पर Angela Merkel का नाम हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर यूरोपियन सेंट्रल बैंक की प्रेसिडेंट क्रिस्टिन लेगार्ड (Christine Lagarde) हैं. अमेरिकी सांसद और स्पीकर नैंसी पलोसी (Nancy Pelosi) तीसरे नंबर पर हैं.
5/5इनके अलावा मिलिंडा गेट्स (Melinda Gates) छठे पायदान, IBM की CEO गिनी रोमेटी (Ginni Rometty) नौवें, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एंड्रेन 38वें, सिंगर रिहाना 61वें, बियोंस 66वें, टेलर स्विफ्ट 71वें, टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स 81वें और क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेट थनबर्ग 100वें पायदान पर हैं.