हिंदुजा बंधु तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे धनी व्यक्ति हुए घोषित, जानिए कितनी हुई संपत्ति

अरबपति हिंदुजा बंधुओं को तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों के रूप में नामित किया गया है. संडे टाइम्स रिच लिस्ट से यह जानकारी मिली है.
हिंदुजा बंधु तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे धनी व्यक्ति हुए घोषित, जानिए कितनी हुई संपत्ति

तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित हुए हिंदुजा बंधु (फाइल फोटो)

अरबपति हिंदुजा बंधुओं को तीसरी बार ब्रिटेन के सबसे धनी लोगों के रूप में नामित किया गया है. संडे टाइम्स रिच लिस्ट से यह जानकारी मिली है. बीबीसी ने सूची के हवाले से कहा कि श्री व गोपी हिंदुजा की संपत्ति बीते साल के 1.356 अरब पाउंड (1.7 अरब डॉलर) से बढ़कर 22 अरब पाउंड हो गई.

हिंदुजा समूह की स्थापना मुंबई में 1914 में हुई
हिंदुजा समूह की स्थापना मुंबई में 1914 में हुई और अब इसका तेल एवं गैस, बैंकिंग, आईटी व संपत्ति में दुनिया भर में कारोबार है. ब्रिटिश नागरिक श्री (83) व गोपी (79) लंदन में रहते हैं और चार भाइयों में से दो कारोबार को नियंत्रित करते हैं. दोनों भाई निर्यात व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए 1979 में लंदन चले गए थे.

व्हाइटहाल में ओल्ड वार ऑफिस को होटल बनाने की है योजना
तीसरे भाई प्रकाश जिनेवा, स्विटजरलैंड में समूह के वित्त का प्रबंधन करते हैं, जबकि सबसे छोटे अशोक भारतीय हितों की देखरेख करते हैं. इनके स्वामित्व वाली संपत्तियों में व्हाइटहाल में ओल्ड वार ऑफिस शामिल है, जिसे लेकर उनकी योजना लक्जरी होटल के रूप में फिर से खोलने की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रिटेन के 1,000 अमीर लोगों के आकलन पर तैयार होती है सूची
दोनों भाइयों ने 2014 व 2017 में अखबार की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था. संडे टाइम्स के अनुसार, सूची ब्रिटेन के 1,000 अमीर लोगों का आकलन करती है. यह सूची भूमि, संपत्ति, दूसरी संपत्तियां जैसे कला व कंपनियों में शेयर सहित पहचान वाले धन पर आधारित है. इसमें बैंक खातों की राशि शामिल नहीं है.

जिम रैटक्लिफ फिसलर तीसरे स्थान पर पहुंच गए
सूची में पिछले साल शीर्ष स्थान पर रहने वाले केमिकल कंपनी के संस्थापक जिम रैटक्लिफ फिसलर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनकी कुल संपत्ति में पिछले साल से अब तक 2.9 अरब पाउंड की गिरावट आई है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6