&format=webp&quality=medium)
Ram Mandir दर्शन करना आसान, अयोध्या धाम की हर जानकारी देगा ये सरकारी ऐप
HOLY AYODHYA APP: अयोध्या राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में तैयारी चल रही है. इसको लेकर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. 22 जनवरी को राम लला का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा. इसके लिए 6000 विशेष अतिथि को इन्विटेशन भेजा गया है. इसके साथ ही देशभर में लोगों को राम मंदिर दर्शन का न्योता भेजा गया है. अगर आप भी राम मंदिर दर्शन को जाना चाहता हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है. उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ऐप लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप घर बैठे आसानी से अयोध्या में ठहरने के लिए होटल या होमस्टे बुक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है प्रोसेस.
इस लिंक से बुक कर सकते हैं ऐप घर बैठे इस ऐप से कर सकते हैं बुकिंग उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या आने वालों के सुविधा के लिए एक ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप का नाम होली अयोध्या ऐप है. इस ऐप पर आप आसानी से जाकर अपने लिए सस्ते में होटल रूम और होम स्टे बुक कर सकते हैं. इसी ऐप के जरिए पिछले साल दिवाली पर कई लोगों ने ऑनलाइन अयोध्या मंदिर में दीपक जलाए थे. किन डॉक्यूमेंट की होगी जरुरत अयोध्या में इस ऐप के जरिए होटल बुक करने के लिए आपको कोई पहचान पत्र की कॉपी देनी होगी. इसके साथ ही पेइंग गेस्ट योजना में एनरॉल करने के लिए ओनर को अपने कमरे की फोटो, वीडियो, अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल कॉपी, आवेदन करने वाले मालिक की दो फोटो देनी होगी. होम स्टे की बुकिंग ‘होली अयोध्या’ ऐप के जरिए होती है. इसे अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) की मदद से विकसित कराया गया है. लोगों को मिलेगा रोजगार राम मंदिर दर्शन के जरिए सरकार लोगों को रोजगार भी देना चाहती है. सरकार ने अयोध्या के लोगों को बताया कि अगर वे अपना खाली घर या होटल किराए पर देना चाहते हैं तो इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद वे किराए पर लोगों को पेइंग गेस्ट बेस्ड होम स्टे दे सकते हैं. सरकार की तरफ से 1500 से लेकर 2500 तक किराया तय किया गया है. ऐसे ऐप से बुक करें टिकट