&format=webp&quality=medium)
WPL 2023 Final Delhi Capitals Vs Mumbai Indians Weather Report: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स और हरमनप्रीत की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स के बीच खिताबी जंग है. फाइनल मुकाबले के सभी टिकट बिक चुके हैं. ऐसे में दर्शक रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फाइनल मैच से पहले जानिए कैसा रहेगा ब्रेबोर्न स्टेडियम का मौसम.
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच WPL का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेला जाएगा. रात में मुंबई का तापमान (Mumbai Temperature) लगभग 25 डिग्री होगा. बारिश का कोई अनुमान नहीं है. ऐसे में फैंस आराम से फाइनल का लुत्फ उठा सकते हैं. हवा में आद्रता 75 फीसदी तक रहेगी. हल्की हवा चलने के अनुमान है. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में अभी तक कुल 11 टी20 मुकाबले हुए हैं. इसमें छह मैचों में लक्ष्य का पीछे करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. ओस मैच में प्रभाव डाल सकती है.
WPL के पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला बराबरी का है. ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों के बीच दो बार टक्कर हुई है. दोनों मुकाबले मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में खेले गए थे. पहले मैच में मुंबई इंडियन्स ने आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया था. दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने हार का बदला लेते हुए नौ विकेट से मुकाबला जीता था. ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने तीन मैच खेले और तीनों में जीत हासिल की. दिल्ली कैपिटल्स को इस मैदान में तीन मुकाबले में से दो में जीत और एक मैच में हार मिली थी.
जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजैन कप्प, टिट्स साधु, एलिस कैपसे, तारा नॉरिस, लॉरा हैरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति , अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मोंडल.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, नीलम बिष्ट, हीथर ग्राहम, धारा गुज्जर, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट, च्लोए ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वॉन्ग, सोनम यादव.