&format=webp&quality=medium)
RR vs RCB IPL 2024 19th match FREE Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 17 का 19वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. आरसीबी फिलहाल दस टीमों में आठवें स्थान पर है जो उसके खराब प्रदर्शन की बानगी है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चार मैच खेले हैं. इसमें केवल एक ही मुकाबले में जीत मिली है. वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स अपने तीनों मुकाबले जीतकर छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. जानिए कब और कहां पर देखें इस मुकाबले की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग.
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला टीवी पर आप ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल स्टार स्पोर्ट्स एचडी 1 और स्टार स्पोर्ट्स एचडी 2 में देख सकते हैं. इन दोनों चैनल पर आप अंग्रेजी और हिंदी में कमेंट्री सुन सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं. ओटीटी में आप अंग्रेजी, हिंदी के अलावा मराठी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी आदि भाषा में कमेंट्री सुन सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 19वां मैच 06 अप्रैल 2024 को सवाई मान सिंह स्टेडियम जयपुर में खेला जाएगा. मैच भारतयी समयानुसार शाम 07.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान 07 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दो अर्धशतक समेत 203 रन बनाकर आरेंज कैप हासिल कर चुके हैं. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी की धुरी कप्तान संजू सैमसन (109 रन) और रियान पराग (181 रन) रहे हैं.
फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान.
संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुष कोटियान.