&format=webp&quality=medium)
India Vs Aus World Cup 2023, Chennai Weather Update: टीम इंडिया रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच चेन्नई के एम.चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत इकलौती टीम है जिसे एक भी प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका नहीं मिला. टीम इंडिया के पिछले दो प्रैक्टिस मैच बारिश के कारण धुल गए थे. वहीं, एशिया कप के मुकाबलों में भी बारिश विलेन बनी थी. ऐसे में फैंस को डर सता रहा है कि क्या रविवार को होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले में बारिश विलेन न बन जाएं. जानिए मैच के दिन कैसा रहेगा चेन्नई के मौसम का हाल.
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार चेन्नई में शनिवार की शाम को घने बादल छाए रहे. रविवार को बारिश की 24 फीसदी संभावनाएं हैं. चेन्नई का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और रात में 27 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रह सकता है. दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं, रात में बारिश की संभावना 15 फीसदी है. ऐसे में बारिश भले ही मैच में थोड़ी देर के लिए खलल डाले लेकिन, फैंस को पूरा क्रिकेट मैच देखने को मिल सकता है.चेन्नई के चेपॉक मैदान तटीय इलाके में है. ऐसे में बारिश की संभावना कम रहती है.
एशिया कप 2023 में भारत के कई मुकाबलों में बारिश ने काफी खलल डाला था. पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ गया था. वहीं, नेपाल के खिलाफ मैच में बारिश के कारण ओवरों में कटौती की गई थी. सुपर चार स्टेज में बारिश के कारण भारत-पाक मुकाबला रिजर्व डे में गया था. वहीं, फाइनल मैच भी देरी से शुरू हुआ था. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच में मोहाली और इंदौर में बारिश ने खलल डाला था. इसके बाद गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में हुई तेज बारिश से टीम इंडिया के दोनों प्रैक्टिस मैच धुल गए थे.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, के.एल.राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, आर.अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव.
पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), जोश इंग्लिश (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मिचल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, मिचल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम जंपा.