सारा देश आजादी का 76वां जन्मदिन मनाने के लिए तैयार है. तिरंगा फहराने से लेकर ट्राईकलर आउटफिट पहनने तक, सभी लोग अपने-अपने तरीकों से स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी में हैं. इस ऐतिहासिक दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आम जनता ही नहीं कई सेलेब्रिटीज ने भी “हर घर तिरंगा” कैंपेन के तहत अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलीं हैं. सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर अनुपम खैर और सिद्धार्थ मल्होत्रा तक कई हस्तियों ने इसमें भाग लिया है. आइये एक नजर डालते हैं उन सितारों पर.
1/6सुपरस्टार रजनीकांत भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव न हों, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की हर घर तिरंगा योजना में भाग लेते हुए अपनी सोशल मीडिया dp को चेंज किया.
2/62 अगस्त के दिन अनुपम खेर ने तिरंगे के साथ अपनी फोटो पोस्ट की.
3/6बाकि सभी सेलेब्रिटीज की तरह ही वरुण धवन भी इस कैंपेन का हिस्सा बनते नजर आए.
4/6अजय देवगन ने न सिर्फ अपनी ट्विटर डीपी को चेंज किया बल्कि यूजर्स से अनुरोध किया कि वे भी इस कैंपेन को सपोर्ट करें.
5/6फॉर्मर इंडियन क्रिकेट कप्तान और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी प्रोफाइल पिक्चर को चेंज किया.
6/6शेरशाह मूवी के जरिए लाखों लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी dp को चेंज किया.