टॉयलेट में फोन लेकर जा रहे हैं तो सावधान! हो सकती हैं कई सारी बीमारियां, आज ही सुधार लें आदत

Health Tips: अगर आप भी टॉयलेट में फोन लेके जाते हैं तो आज ही इस आदत को बदल डालें. जानें क्यों हानिकारक है ये आदत.
टॉयलेट में फोन लेकर जा रहे हैं तो सावधान! हो सकती हैं कई सारी बीमारियां, आज ही सुधार लें आदत

स्मार्टफोन आज सभी की लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है. बड़ों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फोन बहुत जरूरी हो गया है. जरूरी काम का साथ-साथ लोग टाइम पास करने के लिए भी मोबाइल इस्तेमाल किया जाता है. हद तो तब हो जाती है जब लोग अपना मोबाइल फोन टॉयलेट में लेकर चले जाते हैं और घंटों तक कमोड पर बैठकर समय की चिंता न करते हुए फोन यूज करते रहते हैं. मोबाइल की ये लत सेहत पर बुरा असर डालती हैं. अगर आप भी टॉयलेट में फोन लेके जाते हैं तो आज ही इस आदत को बदल डालें.

क्यों हानिकारक है ये आदत?

1. बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा

Add Zee Business as a Preferred Source

टॉयलेट एक ऐसी जगह है जहां पर ढेर सारे बैक्टीरिया और जर्म्स पनपते हैं. चाहे टॉयलेट सीट हो, नल हो, फ्लश का बटन हो या अन्य चीजें. ऐसे में जब आप यहां फोन चलाते हैं तो ये आसानी से फोन पर ट्रांसफर होकर आपको बैक्टीरिया की चपेट में ला सकते हैं. क्योंकि मोबाइल फोन आप धो नहीं सकते, जिसके कारण ये आपके शरीर में जाकर तरह-तरह की बीमारियों की वजह बन सकते हैं.

2. पाइल्स की समस्या

टॉयलेट में लंबे समय तक फोन के इस्तेमाल के कारण कब्ज होने का खतरा हो सकता है. बहुत लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने से आपकी बॉडी को इसकी आदत लग जाती है इसके अलावा, वॉशरूम में आपका 30 मिनट तक बैठने का समय बवासीर का भी खतरा बढ़ा देता है.

3. जोड़ों में दर्द

ज्यादा देर बैठे रहने से आपकी मांसपेशियों में अकड़न भी आ सकती है और घुटनों का दर्द भी हो सकता है. साथ ही, आधे या एक घंटे तक कमोड पर फोन लिए बैठे रहते हैं तो इसकी वजह से आप ठीक तरीके से फ्रेश भी नहीं हो पाते हैं. इसके अलावा, गर्दन और पीठ दर्द जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है.

4. मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है असर

यही नहीं ऐसी आदत फीजिकल हेल्थ के साथ ही यह मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी दे सकती है. इससे स्ट्रेस होने के साथ ही किसी भी चीज पर फोकस करने या मन लगाने में कठिनाई हो सकती है. कई बार यह स्ट्रे्स के चलते नींद में भी बाधा डाल सकता है.


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6