&format=webp&quality=medium)
Guru Gobind Singh Jayanti 2024 Messages and Quotes: आज 17 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती सेलिब्रेट की जा रही है. गुरु गोबिंद सिंह सिखों के दसवें और आखिरी गुरू थे. उन्होंने ही गुरु प्रथा को समाप्त किया और गुरु ग्रंथ साहिब को सर्वोच्च बताया. इसके बाद सिख समुदाय के बीच गुरु ग्रंथ साहिब को ही मार्गदर्शक और पवित्र ग्रंथ के रूप में पूजा जाने लगा. गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को देशभर में प्रकाश पर्व (Prakash Parv) के रूप में मनाया जाता है.
इस मौके पर सिख समुदाय के लोग प्रभात फेरी निकालते हैं, अरदास, भजन, कीर्तन और लंगर का आयोजन करते हैं. सुबह से ही सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेशों का सिलसिला शुरू हो जाता है. अगर आप भी इस मौके पर अपने करीबियों को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर बधाई (Guru Gobind Singh Jayanti 2024 Wishes) देना चाहते हैं, तो यहां दिए जा रहे मैसेज के जरिए दे सकते हैं.
- आशीर्वाद मिले आपको गुरु का,
जिंदगी बने आपकी निराली,
आप पर गोबिंद सिंह की कृपा हो,
और हर घर में छाए खुशहाली.
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2024 !
- सवा लाख से एक लड़ाऊं,
चिड़ियों सों मैं बाज तड़ाऊं,
तबे गोबिंदसिंह नाम कहाऊं,
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2024 की शुभकामनाएं !
- वाहे गुरु का आशीष सदा मिले,
ऐसी है कामना मेरी, गुरु की कृपा से आएगी,
घर-घर में खुशहाली.
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2024 की बधाइयां !
- सर पर मेरे हैं गुरुवर का हाथ,
है हरपल हरदम वो मेरे साथ,
है विश्वास वही राह दिखाएंगे,
मेरे सारे बिगड़े काम बन जायेंगे.
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं !
- तेरी मेहर का कोई जवाब नहीं,
तेरे जैसा कहीं कोई दीदार नहीं,
नशा तेरी इबादत का कभी न उतरे,
मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं.
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2024 !
- राज करेगा खालसा,
बाकी रहे न कोए,
वाहे गुरु जी का खालसा,
वाहे गुरु जी की फतेह.
हैप्पी गुरु गोविंद सिंह जयंती 2024 !
- खुशियां और आपका जनम जनम का साथ हो,
हर किसी की जुबां पर आपकी हंसी की बात हो,
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,
तो आपके सर पर गुरु गोबिंद सिंह का हाथ हो.
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2024 !
- गुरु गोबिंद सिंह तुम हो प्राण प्यारे,
तुम बिन जग से मुझे कौन तारे,
आकर दे दो दर्शन गुरुवर मुझको,
अपना बना लो प्रभु अब तो मुझको.
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2024 !
- इस जग की माया ने मुझको है घेरा,
ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा,
चारों और मेरे दुखों का है अंधेरा छाए,
बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाए.
गुरु गोबिंद सिंह जयंती की हार्दिक बधाई !