Weekend Watch: ये वीकेंड सिनेप्रेमियों के लिए बहुत खास रहने वाला है. साल के आखिरी महीने में नेटफ्लिक्स, ZEE5, प्राइम जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म कई सारी शानदार फिल्में आ रही हैं. इसमें सामंथा (Samantha) की फिल्म यशोदा (Yashoda), आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म डॉक्टर जी (Doctor G) से लेकर ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फिल्म कांतारा (Kantara) जैसी फिल्में सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म्स पर धमाल मचाएगी. इसके अलावा रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की कैट (CAT) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की ब्लर (Blurr) भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं.
1/5डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फिल्म कांतारा हिंदी में OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 9 दिसंबर को रिलीज हो रही है. यह फिल्म पहले ही कन्नड़, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में अमेजन प्राइम पर आ चुकी है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस किया है.
2/5सामंथा (Samantha Ruth Prabhu) कि फिल्म यशोदा (Yashoda) 9 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर आ रही है. इसे हरीश नारायण और के हरि शंकर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़, और मलयालम भाषा में रिलीज होगी.
3/5आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 11 दिसंबर, 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आ रही है. इसे अनुभूति कश्यप (Anubhuti Kashyap) ने डायरेक्ट किया है.
4/5तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म ब्लर (Blurr) 9 दिसंबर को ZEE5 पर आ रही है. इसमें उनके साथ गुलशन देवय्या (Gulshan Devaiah) भी मुख्य भूमिका में हैं. यह 2010 में आई स्पैनिश फिल्म Julia’s Eyes की हिंदी रीमेक है.
5/5रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज कैट (CAT) 9 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. इसमें वह एक आम आदमी की भूमिका निभा रहे हैं, जो गलती से एक ड्रग ट्रैफिकिंग के मामले में फंस जाता है.