यहां पैसा लगाया तो कोई नहीं काट पाएगा आपका Income Tax! कमाई के साथ होगी बड़ी बचत, CA भी बोलेगा- मान गए गुरु

Income tax free investment Options: हर साल टैक्स भरने से पहले इन्वेस्टमेंट प्रूफ देने की तैयारी शुरू हो जाती है. खासकर नौकरीपेशा के लिए ये वक्त काफी मायने रखता है. वित्त वर्ष खत्म होने से पहले निवेश करना और उसके प्रूफ सब्मिट करना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में आपको ये जानकारी जरूर होनी चाहिए कि कहां आपका पैसा सेफ है और उस पर आपको कोई टैक्स (Tax free investment) भी नहीं चुकाना. ओल्ड टैक्स रिजीम में सालाना 2.5 लाख रुपए की इनकम से ज्यादा वाले टैक्स (Income tax) के दायरे में आते हैं. लेकिन, इनकम कम हो या ज्यादा अगर ये पता हो कि टैक्स (Tax) कहां नहीं लगेगा तो आप भी निश्चिंत होकर बैठ सकते हैं.