&format=webp&quality=medium)
Filmfare Awards 2022: फिल्म जगत का सबसे अहम अवॉर्ड फंक्शन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 एक बार फिक वापस आ चुका है. मंगलवार को 67 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हुआ और यहां बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां हिस्सा बनने के लिए अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची. इस बार के फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस (Best Actor & Best Actress) का अवॉर्ड जिन्हें मिला, उनका नाम देखकर आप भी खुश हो जाएंगे. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड 83 के लिए रणबीर सिंह और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिमी के लिए कृति सेनन को मिला. यहां जानिए इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड में किस एक्टर या किस कलाकार को क्या अवॉर्ड मिला.
बेस्ट एक्टर (पुरुष) - रणबीर सिंह
बेस्ट एक्ट्रेस (महिला) - कृति सेनन
बेस्ट फिल्म - शेरशाह
बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) - विक्की कौशल, सरदार उधम
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) - विद्या बालन, शेरनी
बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) - सरदार उधम
बेस्ट डायरेक्टर - विष्णु वर्धन, शेरशाह
बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल, मेल) - सई ताम्हणकर (मिमी)
बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल, फीमेल) - पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट म्यूजिक एल्बम - तनिष्क बागची, बी प्राक, जानी, जैसलीन रॉयल, जावेद मोहसिन, विक्रम मोंट्रोस (शेरशाह)
बेस्ट लिरिक्स - कौसर मुनीर (83 के सॉन्ग लहर दो के लिए)
बेस्ट प्लैबैक सिंगर (मेल) - बी प्राक (मन भरया, शेरशाह)
बेस्ट प्लैबैक सिंगर (फीमेल) - असीस कौर (रातां लंबीया, शेरशाह)
बेस्ट स्टोरी - अभिषेक कपूर, सुप्रतिक सेन, तुषार प्राणदजापे (चंडीगढ़ करे आशिकी)
बेस्ट स्क्रीनप्ले - शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह (उधम सिंह)
बेस्ट डायलॉग - डिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर (संदीप और पिंकी फरार)
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर - शांतनु मोइत्रा (सरदार उधम)
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन - मानसी ध्रुव मेहता और दमित्री मालिच (सरदार उधम)
बेस्ट कोरियोग्राफी - अवीक मुकोपाध्याय (सरदार उधम)
बेस्ट कॉस्टूम डिजाइन - वीरा कपूर (सरदार उधम)
बेस्ट VFX - सरदार उधम
बेस्ट एडिटिंग - ए श्रीकर प्रसाद (शेरशाह)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - सीमा पाहवा (रामप्रसाद की तेरहवीं)
बेस्ट डेब्यू मेल - ईहान भट्ट (99 सॉन्गस)
बेस्ट डेब्यू फीमेल - शारवरी वाघ (बंटी और बबली 2)
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - सुभाष घई