चंद्रयान 3 की लैंडिंग को आप भी देख सकते हैं LIVE, अभी डाउनलोड करके रखिए ये वाला Tracker

Chandrayaan 3 LIVE Tracker: आपके मन में सवाल होगा कि फिलहाल चंद्रयान 3 कहां है. अंतरिक्ष में किस तरफ जा रहा है. नीचे दिए गए लिंक को फॉलो करके आप देख सकते हैं कि इस समय Chandrayaan 3 कहां हैं.
चंद्रयान 3 की लैंडिंग को आप भी देख सकते हैं LIVE, अभी डाउनलोड करके रखिए ये वाला Tracker

Chandrayaan 3 LIVE Tracker: चंद्रयान 3 की लैंडिंग को अब बस कुछ ही समय बाकी है. इसकी सक्सेसफुल लैंडिंग की संभावना आज है. आज, 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 05 मिनट पर चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग (Chandrayaan Soft landing) होनी है. 100% उम्मीद है कि चंद्रयान इस काम में सफल होगा. ISRO वैज्ञानिक पहले भी दो बार ये काम सफलतापूर्वक कर चुके हैं. देश को गौरवान्वित कर देने वाले इस क्षण का हर कोई साक्षी बनना चाहता है. इसके लिए इसरो की ओर से खास तैयारियां की गई हैं.

चंद्रयान-3 को लाइव देखें (Chandrayaan-3 Live Tracking)

आप चंद्रयान की लैंडिंग को कई प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं. लेकिन आपके मन में सवाल होगा कि फिलहाल चंद्रयान 3 कहां है. अंतरिक्ष में किस तरफ जा रहा है. इसरो के बेंगलुरु स्थिति इसरो टेलिमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) लगातार चंद्रयान की स्पीड, हेल्थ और डायरेक्शन पर नजर रख रहा है. इसरो ने आम जनता के एक लाइव ट्रैकर (Chandrayaan 3 LIVE Tracker) लॉन्च किया है. इसके जरिए आप देख सकते हैं कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में इस समय कहां है. उसे चंद्रमा पर पहुंचने में कितने समय लगेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

Chandrayaan-3 Moon Landing LIVE Updates: आप यहां देख सकते हैं लाइव

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव 23 अगस्त 2023 की शाम 17:27 बजे से दिखाया जाएगा. आप इसे यहां देख सकते हैं-

ISRO की वेबसाइट: isro.gov.in पर
YouTube पर: youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss
Facebook पर: https://facebook.com/ISRO
डीडी नेशनल टीवी चैनल पर

कब और कैसे होगी लैंडिंग

चांद पर लैंडर को उतारने से पहले ISRO ने उसे डीबूस्टिंग के प्रोसेस से गुजारा. इसमें लैंडर मॉड्यूल की रफ्तार को कम किया गया. इसके बाद 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की कोशिश की जाएगी. इस लैंडर मॉड्यूल के ऐतिहासिक पलों का LIVE Telecast होगा. मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान को बाहर निकाला जाएगा. रोवर चांद की सतह पर चलेगा और आगे का काम शुरू होगा.

चांद पर उतरने के बाद क्या करेगा रोवर?

लैंडर मॉड्यूल से निकलकर रोवर चांद की सतह पर चलने लगेगा. चांद की सतह पर चलने के बाद ये रोवर एक लूनर डे (चद्र दिवस) का वक्त वहां गुजारेगा. एक लूनर डे 14 दिनों का होता है. रोवर ISRO के लिए चांद पर कई तरह के वैज्ञानिक परीक्षण करेगा, इससे चांद पर मौजूद कई गहरे राज भी खुल सतके हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6