&format=webp&quality=medium)
Redmi Revolution: अगस्त के महीने की शुरुआत बड़ी ही धमाकेदार होने जा रही है. Xiaomi आज यानि 1 अगस्त को इंडियन मार्केट में फैंस के लिए कई सारे गैजेट्स लॉन्च करने जा रहा है. इनमें स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच से लेकर स्मार्टटीवी तक शामिल है. इस इवेंट में Redmi 12 5G, Redmi Watch 3 Active और Xiaomi Smart TV X Series सबसे ज्यादा छाए रहेंगे. कंपनी लगातार Redmi 12 5G को सोशल मीडिया पर टीज कर रही है. अब इसे ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर स्पॉट किया गया है, जिसका लुक और डिजाइन काफी दमदार है. आइए जानते हैं कब-कहां देखें LIVE Streaming.
Xiaomi के इस इवेंट में Redmi 12 4G, Redmi 12 5G, Xiaomi TV X Series और Redmi Watch 3 Active को लॉन्च किया जाएगा. यह लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और इसे कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर LIVE देखा जा सकेगा. इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी की जाएगी.
Redmi 12 5G से जुड़ी जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो चुकी है. ऐसी संभावना है कि कंपनी इसे 10,000 से कम कीमत में लॉन्च करेगी. इसे दो वेरिएंट 4G, 5G में लॉन्च किया जाएगा.
Xiaomi की इस अपकमिंग स्मार्टटीवी सीरीड में बड़ी डिस्प्ले से लेकर पावरफुल स्पीकर जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं. इसके अलावा, लाइनअप के स्मार्टटीवी में गूगल टीवी OS और Wifi, HDMI जैसे कनेक्टिविटी पोर्ट्स दिए जा सकते हैं.
ये वॉत 1.83 इंच की डिस्प्ले से लैस होगी, जिसमें 450 निट्स ब्राइटनेस और 12 दिनों का बैटरी बैकअप मिल सकता है. इसके अलावा इसमें 200 से ज्यादा Watch Faces, 100 Sports Mode और Calling जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें