&format=webp&quality=medium)
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) 14 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस सीरीज को कंपनी पहले ही चीन में जारी कर चुकी है. अब इसकी लॉन्चिंग 26 अक्टूबर को कन्फर्म हो गई है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने स्मार्टफोन के कई पोस्टर जारी कर दिए हैं. इसका डिजाइन काफी दमदार है. शाओमी 14 सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल छोटे साइज और प्रो वेरिएंट को बड़े साइज में पेश किया जा रहा है. आइए जानते हैं कितना खास होगा ये स्मार्टफोन.
शाओमी की तरफ से जारी किए गए ऑरिजनल पोस्टर में 14 Series का डिजाइन साफ देखा जा सकता है. इस अपकमिंग सीरीज को पिछली जनरेशन की तरह ही राइट एंगल मिड फ्रेम डिजाइन के साथ ला रही है. नई सीरीज के दोनों मॉडल में स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है. इस कैमरा मॉड्यूल में 3 कैमरा, LED फ्लैश लाइट मिल सकती है. माना जा रहा है कि Leica लोगो को कंपनी कैमरा सेटअप के सेंटर में प्लेस कर पेश कर सकती है, जैसा कि पहले फोन्स में देखने को मिला था.
Xiaomi की तरफ से जारी जानकारी में बताया गया कि नए फोन को Leica हाइ-एंड कैमरा (Leica high-end cameras) के प्रीमियम लेंस (Vario-Summilux) के साथ लाया जा रहा है. Xiaomi 14 series के प्राइमरी कैमरा को 23mm के मेन लेंस, f/1.6 -f/2.2, 14mm फोकल लेंथ के अल्ट्रा वाइड लेंस और 75mm फोकल लेंथ के टेलिफोटो कैमरा के साथ लाया जा रहा है.
सीरीज के नए फोन 3.2x ऑप्टिकल जूम सुविधा के साथ लाए जा रहे हैं. Xiaomi 14 सीरीज को कंपनी 4 कलर ऑप्शंस- black, white, green और pink में और Xiaomi 14 Pro को black, white और green में उतारा जा सकता है. वहीं लीक्स के मुताबिक ये फोन Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस हो सकता है.
कंपनी ने इंडिया में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की प्लानिंग है. बीते कुछ साल से शाओमी ई-कॉमर्स साइट्स पर फोकस करती रही है. साउथ कोरिया की Samsung को कड़ी टक्कर देने के बाद यह स्मार्टफोन की अपनी सेल्स बढ़ाने की कोशिश में जुटी है. देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं. हालांकि, स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 44% की है.
रिटेल स्टोर्स इस सेल्स में बड़ा योगदान देते हैं. मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट के डेटा के मुताबिक इस साल कंपनी की कुल सेल्स का केवल 34% रिटेल स्टोर्स से मिला है. इसकी तुलना में सैमसंग की ऑफलाइन सेल्स लगभग 57 प्रतिशत की है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें