&format=webp&quality=medium)
वॉट्सऐप नए मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रही है (फोटो- रायटर्स).
फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने ऐप के डेस्कटॉप वर्जन पे काम कर रही है, ताकि अपने मोबाइल को इंटरनेट से कनेक्ट करे बिना यूजर्स मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल पीसी पर कर सकें. WhatsApp ने अपने वेब वर्जन को 2015 में लॉन्च किया था. इसके जरिए कंप्यूटर पर चैट को मॉनिटर किया जा सकता है, लेकिन इसके इस्तेमाल के लिए यूजर्स को पहले अपने फोन को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ना पड़ता है.
विश्वसनीय वॉट्सऐप लीकर अकाउंट डब्ल्यूएबीटाइंफो ने शुक्रवार को ट्वीट में जानकारी दी कि कंपनी एक यूनिवर्सल विंडोज प्लेटफॉर्म (यूडब्ल्यूपी) ऐप विकसित कर सकती है. साथ ही कंपनी एक नए मल्टी-प्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रही है, जो आपके फोन के बंद होने पर भी काम करेगा. खबरों के मुताबिक इसके अलावा वॉट्सऐप मल्टी प्लेटफॉर्म सिस्टम पर भी काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स एक ही वक्त में कई डिवाइस के माध्यम से अपनी चैट और प्रोफाइल में ऐक्सेस कर सकेंगे.
इससे पहले वॉट्सऐप के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट ने कहा था कि कंपनी इस साल पूरे भारत में अपनी पेमेंट सर्विस की शुरुआत कर सकती है. मैसेजिंग ऐप पिछले एक साल से करीब दस लाख यूजर्स के साथ अपनी पेमेंट सर्विस का परीक्षण कर रही है. भारत में वॉट्सऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 40 करोड़ है. काथकार्ट ने कहा कि कंपनी चाहती है कि उसके मंच से रुपये भेजना वॉट्सऐप मैसेज भेजने जितना ही आसान हो.