WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर, अच्छा रिस्पॉन्स ना मिलने पर कंपनी हटा रही है ये फीचर

WhatsApp Update: वॉट्सऐप समय समय पर यूजर्स के लिए बेहतरीन फीचर्स लाती रहती है. लेकिन अच्छा रिस्पॉन्स ना मिलने की वजह से कंपनी एक खास फीचर को बंद करने जा रही है.
WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर, अच्छा रिस्पॉन्स ना मिलने पर कंपनी हटा रही है ये फीचर

WhatsApp यूजर्स को लग सकता है झटका, कंपनी इस फीचर को हटा सकती है (Reuters)

WhatsApp update: सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने यूजर्स को नए-नए फीचर्स की तोहफा देता रहता है, जिनकी मदद से यूजर्स बिना किसी रुकावट के और आसान तरीके से अपनों के साथ चैट करते हैं. हाल ही में कंपनी ने यूजर्स की सहूलियत के लिए मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर को पेश किया था. इस फीचर की खास बात यह है कि इसकी मदद से यूजर अपने अकाउंट को चार अलग-अलग डिवाइस पर खोल सकता है.

इस फीचर को बंद कर देगी कंपनी

लेकिन अब वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक बुरी लेकर आने वाला है. कंपनी जल्द ही अपना एक खास फीचर्स यूजर्स के लिए बंद कर देगी. दरअसल, कंपनी को इस फीचर का कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसकी वजह से वो इसे बंद करने का फैसला ले रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live यहां देखें

वॉट्सऐप के अपडेट को ट्रैक करने वाली एजेंसी WABetaInfo की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp यूजर्स अब मैसेंजर रूम सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. कंपनी ने अब इस फीचर को हटाने का मन बना लिया है और जल्द ही इसको लेकर आधिकारिक बयान भी आ सकता है.

फीचर क्यों हटा रही है कंपनी ?

बता दें कि कंपनी ने ये फीचर पिछले साल लॉन्च किया था. कंपनी ने ये फीचर एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध कराया था और अब दोनों से ही इसे हटाया जा रहा है. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, ये फीचर जल्द ही चैट बॉक्स से हट जाएगा.

ऐसा माना जा रहा है कि इस फीचर को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स द्वारा इस्तेमाल नहीं किया गया, जिस वजह से इसे हटाने का फैसला लिया गया है. हालांकि कंपनी को उम्मीद थी कि इस फीचर को खूब पॉपुलैरिटी मिलेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ.

क्या था ये फीचर?

बता दें कि ये फीचर साल 2020 में लॉन्च किया गया था. इस फीचर की मदद से कम समय से 50 लोगों के साथ फेसबुक मैसेंजर पर एक ग्रुप तैयार किया जा सकता था. इसके लिए कंपनी ने चैट विंडो में एक शॉर्टकट भी शामिल किया था, जिसकी मदद से आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते थे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6