&format=webp&quality=medium)
What is Google Gemini AI App: Google ने हाल ही में नया Gemini AI लॉन्च किया है. कंपनी ने पुराने चैटबॉट बार्ड को ही रिब्रांड किया है. Google ने नया जेमिनी ऐप भी लॉन्च किया है. इस ऐप में कई AI फीचर्स है, जिसकी मदद से आप कंटेंट क्रिएट कर सकते हैं, मुफ्त में 2TB तक की स्टोरेज पा सकते हैं. साथ ही इसे आप अपना डिफॉल्ट असिस्टेंट बना सकते हैं. यानी जब आप 'Hey Google' बोलेंगे या होम बटन को लॉन्ग प्रेस करेंगे तो Gemini आपके हर सवाल का जवाब मिनटों में दे देगा. आइए जानते हैं इसकी खासियत और इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
बता दें, Google ने अपने वर्कस्पेस के सभी Duet AI फीचर्स को भी Gemini ब्रांड के तहत ले लिया है. साथ ही कंपनी ने अपना सबसे एडवांस और पावरफुल AI Model Gemini Ultra 1.0 को भी लोगों के लिए अवलेबल करा दिया है. ये बड़े ही काम का ऐप है, लोगों के बड़े-बड़े असाइनमेंट्स को कम समय में पूरा करके दे देता है. यहां जानिए कैसे आप Gemini App का फायदा उठा सकते हैं और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं.
इस एडवांस AI टूल में स्टोरेज से परेशान यूजर्स को मुफ्त में 2TB तक का मुफ्त स्टोरेज मिल सकता है. इसके लिए यूजर्स को Gemini Advanced की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां लेफ्ट साइड में Upgrade to Gemini Advanced ऑप्शन पर टैप करें. इसे यूज करने के लिए सबसे पहले आपको वहां Start Trial का ऑप्शन नजर आएगा. वहां क्लिक करके पेमेंट डीटेल्स फिल करें. इन सभी प्रोसेस को पूरा करके आपको मुफ्त में Google One AI Premium मिल जाएगा.
Google One में 2TB तक का स्टोरेज फ्री है, जो सिर्फ 2 महीने तक चलेगा, 2 महीने बाद ये प्लान बंद करना हो तो गूगल वन को कैंसिल कर सकते हैं.