SAMSUNG फोल्डेबल स्मार्टफोन को समय से पहले करेगी लॉन्च, ये है तारीख

SAMSUNG : इस डिवाइस में 7.3 इंच का प्राइमरी फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले और एक सेकेंडरी 4.6 इंच स्क्रीन है. इसकी कीमत 1980 अमेरिकी डॉलर से शुरू होगी. भारतीय रुपये में यह करीब 1.41 लाख रुपये के आस-पास होगी.
SAMSUNG फोल्डेबल स्मार्टफोन को समय से पहले करेगी लॉन्च, ये है तारीख

इसकी कीमत 1980 अमेरिकी डॉलर से शुरू होगी. (रॉयटर्स)

दक्षिण कोरियाई टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी SAMSUNG अपने बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन GALAXY FOLD को दक्षिण कोरिया में 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा. जीएसएम एरेना की रिपोर्ट में कहा गया कि इस डिवाइस को पहले सितंबर के अंत में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कंपनी ने इसे पहले ही लॉन्च करने का फैसला किया है और सबसे पहले इसे दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया जाएगा.

सैमसंग डिस्प्ले के वाइस प्रेसिडेंट किम सियंग-चेओल ने हाल ही में पुष्टि की थी कि गैलेक्सी फोल्ड की समस्या को दूर कर लिया गया है और जल्द ही इसे बाजार में उतारा जाएगा. इस डिवाइस में 7.3 इंच का प्राइमरी फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले और एक सेकेंडरी 4.6 इंच स्क्रीन है. इसकी कीमत 1980 अमेरिकी डॉलर से शुरू होगी. भारतीय रुपये में यह करीब 1.41 लाख रुपये के आस-पास होगी.

यह एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसमें 7एनएम क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 ऑक्टा-कोर एसओसी के साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज दिया गया है. इस पिछले हिस्से में 16 मेगापिक्सल प्लस 12 मेगापिक्सल प्लस 12 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. साथ ही इसमें सेल्फी के लिए 10
मेगापिक्सल का कैमरा है.

fold

इस दौरान, हुआवेई के फोल्डेबल स्मार्टफोन मेट एक्स की लॉन्चिंग में अभी और देर होने की संभावना है. चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी दिग्गज ने हाल ही में कहा कि इसे साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6