&format=webp&quality=medium)
सरकार ने PUBG के साथ Baidu, APUS लॉन्चर प्रो जैसे ऐप पर रोक लगाई गई है. (Photo-BGR)
भारत सरकार ने चीनी मोबाइल ऐप (Chinese mobile Apps) पर फिर से नकेस कसते हुए 118 ऐप के भारत में इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. इसमें दुनियाभर में पॉपुलर गेमिंग ऐप PUBG भी शामिल है. इससे पहले भारत सरकार करीब 106 ऐप पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है. इसमें वीडियो ऐप TikTok भी शामिल था.
बता दें कि लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ हुए विवाद के बाद भारत सरकार कूटनीतिक स्तर पर चीन पर शिंकजा कसने का काम कर रही है. इसके तहत चीन को आर्थिक स्तर पर शिकस्त देने की कोशिश की जा रही है.
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, PUBG के साथ Baidu, APUS लॉन्चर प्रो जैसे ऐप पर रोक लगाई गई है. अब सरकार ने जिन ऐप्प पर रोक लगाई है उनमें Baidu Express Edition, Tencent Watchlist, FaceU, WeChat Reading and Tencent Weiyun, awn of Isles, Chess Rush, Game of Sultans जैसे ऐप्स शामिल हैं.
मंत्रालय ने आईटी एक्ट के सेक्शन 69A के तहत इन मोबाइल ऐप्स पर बैन लगाया है. सरकार के मुताबिक ये ऐप भारत की सुरक्षा के खिलाफ गतिविधियों में शामिल थे.
मंत्रालय ने कहा कि उसे इन ऐप्स के बारे में लगातार शिकायतें मिल रही थीं.
जून के अंत में भारत सरकार ने TikTok के अलावा 58 चीनी ऐप्स को भारत में बैन घोषित कर दिया था, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स शामिल थे.