वॉट्सऐप ने जहां हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. हालांकि, ये साइबर ठगी का बड़ा जरिया बन गया है. जानिए किन मैसेज को देखते ही कर दें डिलीट.
1/6
इंदौर के व्यापारी से ठगे 4.85 करोड़ रुपए
1/6
वॉट्सऐप ने जहां हमारी जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. हालांकि, ये साइबर ठगी का बड़ा जरिया बन गया है. हाल ही में वॉट्सऐप पर शेयर मार्केट के जरिये पैसों को चार गुना करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने इंदौर के व्यवसायी से 4.85 करोड़ रुपये ठग लिए.
2/6
व्यापारी को दिया लिंक
2/6
वॉट्सऐप पर साइबर ठगों ने व्यापारी को एक लिंक दिया और मोबाइल पर एमस्टाक मैक्स ऐप डाउनलोड करवाकर अलग-अलग खातों से पैसे अपने खाते में जमा करवा लिए.
3/6
वॉट्सऐप ग्रुप और कम्युनिटी ग्रुप में कर रहे हैं एड
3/6
वॉट्सऐप पर साइबर ठग शेयर ट्रेडिंग से जुड़े वॉट्सऐप ग्रुप और कम्युनिटी ग्रुप्स में लोगों को एड कर रहे हैं और उन्हें कमाई का लालच देकर मेहनत की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर रहे हैं. यदि आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है तो तुरंत उसे डिलीट कर दें.
4/6
वर्क फ्रॉम होम का दे रहे हैं लालच
4/6
वॉट्सऐप पर ठग वर्क फ्रॉम का लालच का भी दे रहे हैं. कुछ टास्क के बदला पहले पैसे दिए जाते हैं लेकिन, इसका बाद आपकी मेहनत की कमाई पर सेंध लगाई जाती है.
5/6
इंडियन पोस्ट के नाम से आ रहा है फर्जी मैसेज
5/6
वॉट्सऐप पर इंडियन पोस्ट की तरफ से भी एक फर्जी मैसेज भेजा जा रहा है. इसमें कहा जा रहा है कि बैंक अकाउंट को पैन से लिंक करने के लिए एक लिंक पर क्लिक करना होगा. इंडियन पोस्ट ने साफ किया है कि ऐसा कोई मैसेज उनकी तरफ से नहीं भेजा है.
6/6
इन सेटिंग्स को करें ऑन
6/6
वॉट्सऐप पर साइबर ठगी से बचने के लिए Two Factor Authentication को ऑन करें. इसके अलावा यदि किसी मैसेज में Forward too many times लिखा है तो ये भी स्कैम मैसेज हो सकता है.