कोरियाई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने मंगलवार को एक नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम 31 (Samsung Galaxy M31) को पेश किया है. कंपनी ने इसे अमेजन, सैमसंग ऑनलाइन स्टोर समेत अग्रणी रीटेल स्टोर पर लॉ़न्च किया है. अमेजन पर टीज की गई जानकारी के मुताबिक, कस्टमर इस स्मार्टफोन को 5 मार्च 2020 को दिन में 12 बजे खरीद सकेंगे.
1/6अमेजन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम 31 स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है. इस फोन में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी मौजूद है. यह स्मार्टफोन ओसियन ब्लू और स्पेस ब्लैक रंगों में पेश किया गया है.
2/6सैमसंग गैलेक्सी एम 31 में कैमरा का जबरदस्त एक्सपीरियंस होगा. फोन के रीयर में क्वाड कैमरा सेटअप है. इसमें 64MP + 8MP + 5MP+ 5MP के क्रमश: मेन, अल्ट्रावाइड, डेप्थ और मैक्रो कैमरे लगे हैं. सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा 32MP का है. फोन का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है.
3/6स्मार्टफोन में सैमसंग एग्जिनोस 9611 (Samsung Exynos 9611) प्रोसेसर लगा है जो फोन को बेहद स्मूद और फास्ट चलाने में बड़ी भूमिका निभाता है. इसमें आपको एचडी कंटेट मिलता है. फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फास्ट फेस अनलॉक टेक्नोलॉजी भी मौजूद है.
4/6फोन की मेमोरी (रैम) 6 जीबी है और इंटरनल स्टोरेज क्षमता 64 जीबी और 128 जीबी है. हालांकि इसे 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. सैमसंग गैलेक्सी एम 31 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 10 पर आधारित है.
5/6स्मार्टफोन में एक्सेलरोमीटर, गायरो सेंसर, जियोमैगनेटिक सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, वर्चुअल लाइट सेंसिंग जैसे फीचर भी मौजूद हैं.
6/6इस नए स्मार्टफोन में 6.4 इंच (16.21 सेंटीमीटर) का सुपर एमोलेड डिस्प्ले (sAMOLED) डिस्प्ले है. सैमसंग गैलेक्सी एम 31 में एक सबसे मजबूत पक्ष है इसकी बैटरी. इसमें 6000 एमएएच की बैटरी लगी है. इसकी फल चार्ज बैटरी से 21 घंटे तक इंटरनेट, 48 घंटे वॉयस कॉल, 119 घंटे तक गाने और 26 घंटे तक वीडियो का लुत्फ लिया जा सकता है. (फोटो साभार - जी बिजनेस/अमेजन)